Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
युवक को घेरकर चाकू से मारकर हत्या
jabalpur,  youth was surrounded , killed with a knife

जबलपुर । जबलपुर में बुधवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक ने बदमाशाें काे आगे जाकर पेशाब करने काे कहा था। इसी बात से तिलमिलाए बदमाशाें ने युवक काे घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इधर गुरुवार की दोपहर को शव को लेकर स्थानीय लोगों ने घटनास्थल के सामने धरना दिया।

 


जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 12 बजे चंडाल भाटा निवासी सागर चौधरी शराब दुकान के पास खड़ा था। तभी दो बाइक पर सवार होकर पांच युवक वहां पहुंचे। इन्होंने दुकान से शराब खरीदी और सागर के पास सड़क किनारे जाकर पीने लगे। इनमें से एक युवक वहीं पेशाब करने लगा। यह देखकर सागर ने उसे आगे जाकर टॉयलेट करने काे कहा। इतना सुनते ही युवक ने सागर के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर उसके अन्य साथी भी वहां आ गए और विवाद बढ़ता गया। इस बीच तीन नाबालिग सहित पांच आरोपियों ने सागर को घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर कई वार किए। बगल में शराब दुकान पर भीड़ भी। वहीं से किसी ने गोहलपुर थाना पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना के जानकारी मिलने पर सागर के परिजन भी वहां पहुंच गए थे।


घटनास्थल पर पहुंची गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को लोगों से पूछताछ की। जिसमें पता चला है कि आरोपी चंडालभाटा के पास के रहने वाले हैं। इनमें से एक का नाम सुमित और दूसरे का राधे है। सागर का इससे पहले आरोपियों से कोई विवाद नहीं था। उनके साथ तीन और युवक थे। पुलिस ने गुरुवार सुबह सभी आरोपियों को माढ़ोताल स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे बस में सवार होकर जबलपुर छोड़ने की फिराक में थे। उनके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि हत्या के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तालाश में जुटी रही है। सभी को पकड़ लिया गया है। आज विधिवत रूप से कार्रवाई करने के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

परिजनाें ने किया प्रदर्शन
इधर गुरुवार दोपहर परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद सागर चौधरी का शव लेकर उस स्थान पर पहुंचे, जहां देर रात उसकी हत्या की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। सागर चौधरी की मां के साथ सैकड़ों महिलाओं ने चंडाल भाटा शराब दुकान के सामने घंटों तक धरना देकर बैठी रहीं। मृतक की मां बोली रोज की तरह बेटा रात को काम से आया और यह कहते हुए चला गया कि दो मिनट में आ रहा हूं। सरेराह मेरे बेटे की बलि चढ़ा दी गई। यहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी नहीं की। मृतक की मां ने कहा कि बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था। पति आंख से अंधा है। घर पर कमाने वाला चिराग सागर को खत्म कर दिया। साथ में माैजूद महिलाओं ने कहा कि आज सागर की हत्या हुई है, कल किसी और की होगी, और इस सब की वजह है, यह शराब दुकान। ऐसे में चंडाल भाटा की शराब दुकान के सामने धरने पर बैठी महिलाओं ने हत्या की वजह शराब दुकान को बताया है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि देर रात तक शराब दुकान खुली रहती है। दुकान के सामने सड़क किनारे खड़े होकर शराबी शराब पीते है, और फिर गाली-गलौच करते हुए एक दूसरे के साथ मारपीट करते है। जब तक क्षेत्र में यह शराब दुकान रहेगी, तब तक इसी तरह से विवाद और हत्या होती रहेगी।

 
 
MadhyaBharat 12 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.