Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक
new delhi, PM Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर उनकी यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत और विधानसभा चुनाव 2025 में निर्णायक बहुमत हासिल करने के बाद यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने पार्टी के दिल्ली इकाई के नेताओं के साथ सीधे संवाद किया।

यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब केंद्र में भाजपा सरकार को 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं और साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार के 100 दिन भी पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर को पार्टी नेताओं ने एक “सांकेतिक और उत्सवपूर्ण” क्षण बताया।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में दिल्ली के 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी विधायकों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा संपर्क अभियान बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने 'क्लीन दिल्ली ग्रीन दिल्ली' मिशन पर काम करने का मंत्र दिया। राजधानी का विकास किस तरह से किया जाए, इस पर भी प्रधानमंत्री ने विधायकों व सांसदों को टिप्स दिए।

वहीं मुलाकात को लेकर दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष और भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, “यह एक सुनहरा दौर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और अब दिल्ली में भी शानदार कार्य हुआ है, जिसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देने आए हैं।”

उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिल्ली के भविष्य के लिए निर्धारित राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण पर चर्चा करना था। उन्होंने कहा, “पहले जब हम चुनाव जीतकर मिले थे, तब हमारे पास दिल्ली की सत्ता नहीं थी, लेकिन आज 27 वर्षों के बाद भाजपा ने यहां सरकार बनाई है।”

MadhyaBharat 12 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.