Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
new delhi, stock market , big drop

नई दिल्ली । कमजोर ग्लोबल संकेतों, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से घरेलू शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट के साथ ही निफ्टी में लगातार 6 कारोबारी दिन से जारी तेजी के सिलसिले पर भी ब्रेक लग गया। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों सूचकांकों की मजबूती और बढ़ी, लेकिन ये तेजी अधिक देर तक टिक नहीं सकी। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से शेयर बाजार लगातार गिरता चला गया‌। खासकर, दोपहर 1:30 बजे के बाद अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर आते ही बाजार में बड़ी गिरावट आ गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.99 प्रतिशत और निफ्टी 1.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

 

आज दिनभर के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, एफएमसीजी, आईटी, ऑयल एंड गैस, पावर और रियल्टी इंडेक्स में 1 से 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, हेल्थ केयर और टेक इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

 

आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 449.42 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 455.57 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 6.15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

 

आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,151 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,283 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,726 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 142 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,605 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 660 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,945 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 3 शेयर बढ़त के साथ और 27 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान में और 43 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 56.53 अंक की मजबूती के साथ 82,571.67 अंक के स्तर पर खुला।

 

कारोबार की शुरुआत में हुई खरीदारी के कारण पहले 20 मिनट में ही ये सूचकांक 145.90 अंक उछल कर 82,661.04 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद विदेशी निवेशकों ने बिकवाली का दबाव बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स की चाल में गिरावट आ गई। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे के करीब अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर आते ही बाजार में घबराहट का माहौल बन गया। इसके कारण बिकवाली का दबाव काफी अधिक हो गया। लगातार हो रही। बिकवाली की वजह से ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 1,100 अंक से ज्यादा टूट कर 991.98 अंक की कमजोरी के साथ 81,523.16 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि आखिरी वक्त में हुई खरीदारी के कारण सेंसेक्स निचले स्तर से डेढ़ सौ अंक से अधिक की रिकवरी करके 823.16 अंक की गिरावट के साथ 81,691.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 23.05 अंक की बढ़त के साथ 25,164.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक थोड़ी ही देर में 54.80 अंक की तेजी के साथ 25,196.20 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से निफ्टी की चाल में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 360 अंक से ज्यादा लुढ़क कर 315.50 अंक की कमजोरी के साथ 24,825.90 अंक तक गिर गया। हालांकि आखिरी वक्त में इंट्रा-डे सेटलमेंट के कारण हुई खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक निचले स्तर से 60 अंक से अधिक की रिकवरी करके 253.20 अंक की गिरावट के साथ 24,888.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 

आज दिनभर के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अपोलो हॉस्पिटल 1 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज 0.86 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.79 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.48 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स 2.86 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 2.62 प्रतिशत, ट्रेंट लिमिटेड 2.58 प्रतिशत, टाइटन कंपनी 2.51 प्रतिशत और कोल इंडिया 2.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat 12 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.