Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई
new delhi,   active corona cases,country reached 7,154
नई दिल्ली । देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। गुरुवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की 7,154 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 33 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें से एक मध्यप्रदेश और दो महाराष्ट्र में मौत हुई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9556 है।

 

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक लगभग सभी राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। केरल में सबसे अधिक मामले हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 2,165 है। गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में काफी संख्या में सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।
गुजरात और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 1,281 और 747 मामले हैं। दिल्ली में 731 और महाराष्ट्र में 615 कोरोना के मामले हैं।

 

MadhyaBharat 12 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.