Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अवैध रेत उत्खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों से मारपीट की
raipur, Villagers protesting, beaten up

राजनांदगांव/रायपुर । राजनांदगांव के मोहड़ गांव (वार्ड क्रमांक 49) बीती देर रात अवैध रेत उत्खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों से रेत माफियाओं ने न केवल मारपीट की, बल्कि हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की। इस घटना में दो ग्रामीण घायल हो गए। एक गोली एक युवक रोशन मंडावी के गले को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही अन्य दो घायलों का भी इलाज जारी है।

घटना के बाद मौके पर ग्राम मोहड़ के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने एक ड्राइवर और जेसीबी मशीन को पकड़ लिया, जबकि गोली चलाने वाला आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों को रोककर जमकर नारेबाजी की और रेत चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहड़ के पास स्थित शिवनाथ नदी में लंबे समय से अवैध रूप से रेत का खनन को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बुधवार रात कुछ माफिया जब रेत चोरी कर रहे थे। तब गांव के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान माफियाओं ने गोलियां चला दी।
राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा ने बताया कि मोहड़ में रेत निकालने को लेकर विवाद की स्थिति है। गांव में अभी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल मौके पर है और अभी स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है। सारी चीजों की जानकारियां ली जा रही है। गांव वालों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मोहड गांव में भारी संख्या में पुलिस बल भेजा गया। गांव में इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 

MadhyaBharat 12 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.