Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संजय कपूर की मौत की असली वजह आई सामने
mumbai, Karisma Kapoor
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की खबर ने सभी स्तब्ध हैं। शुरुआत में माना गया कि पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट्स ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, संजय कपूर की मौत की असली वजह मधुमक्खी का डंक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि खेल के दौरान उन्हें मधुमक्खी ने काटा, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हुआ और उनकी जान चली गई। इस अप्रत्याशित कारण ने सभी को चौंका दिया है।



संजय कपूर की मृत्यु कैसे हुई?
रिपोर्ट के अनुसार, 53 वर्षीय संजय कपूर का निधन लंदन में पोलो खेलते समय हुआ। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में घुस गई। इसके बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके असामयिक निधन से कपूर परिवार और उनके करीबी गहरे सदमे में हैं। संजय के निधन की खबर आने के बाद इंडस्ट्री से लेकर उनके प्रशंसकों तक में हर कोई शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। इस अप्रत्याशित घटना से संजय कपूर की मौत की खबर से सभी हैरान हैं।



करिश्मा कपूर के थे पूर्व पति
संजय कपूर ने 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। हालाँकि, शादी के 13 साल बाद उनका तलाक हो गया। करिश्मा ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की। संजय कपूर ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा था, "अहमदाबाद में दुर्भाग्यपूर्ण एयर इंडिया दुर्घटना। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं, इस दुर्घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस कठिन समय का सामना करने की शक्ति दे।" अब संजय कपूर की अचानक मौत ने उनके प्रसंशक और फिल्म जगत के लाेग स्तब्ध हैं।
MadhyaBharat 13 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.