Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भाजपा सांसद-विधायकाें के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे अमित शाह
bhopal, Amit Shah ,BJP MPs and MLAs

भाेपाल । मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों की तैयारी के मद्देनजर अपने जनप्रतिनिधियों को सशक्त और कुशल बनाने के लिए विशेष तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। यह शिविर 14 से 16 जून तक पचमढ़ी में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। साथ ही सांसदों और विधायकों को प्रशिक्षित करेंगे। समापन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हाेंगे।  

 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से कहा कि 14 से 16 जून तक सांसद-विधायकों का नियमित प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को पचमढ़ी में शुरू होगा। यह नियमित प्रशिक्षण वर्ग है और इसमें 201 कार्यकर्ता प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे और 16 जून को प्रशिक्षण वर्ग का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
 
शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीआर पाटिल, शिवराज सिंह चौहान, सावित्री ठाकुर, एल. मुरुगन, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे। साथ ही सभी सांसद-विधायक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। वर्ग में सैद्धांतिक, व्यावहारिक सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रशिक्षण वर्ग में एक प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सहित जनसंघ से लेकर अभी तक की हमारी पार्टी की यात्रा को लेकर संगठनात्मक आधार पर प्रदर्शनी भी लगेगी।
 
गाैरतलब है कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी विधायक, सांसदों और राज्य सरकार के मंत्रियों को अलग-अलग सत्रों में पब्लिक डीलिंग, मोबाइल मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट से लेकर पार्टी की रीति-नीति और यात्रा की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान विधायक, सांसद और मंत्री पचमढ़ी में ठहरेंगे और सुबह से शाम तक अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण लेंगे। आज रात तक सभी प्रशिक्षणार्थी पचमढ़ी पहुंच जाएंगे।
 

अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में बड़ी संख्या में भाई-बहनों की दुखद मुत्यु बहुत ही असहनीय है और इससे पूरा देश स्तब्ध है। मैं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस कठिन समय में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ है।

 

कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान जिसमें उन्हाेंने कहा था कि मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस किसी भी हद तक लड़ाई लड़ेगी। हम देश के कृषि मंत्री के बंगले के बाहर मूंग की बोरी लेकर जाएंगे और चक्की से उनकी छाती पर मूंग दलेंगे। इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के स्लोगन देना कांग्रेस को शोभा नहीं देता। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसान के बेटे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान भी किसान के बेटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए हर सम्भव प्रयास किए। भाजपा नेतृत्व किसानों के लिए कई कदम उठा रही है। कांग्रेस का काम लोगों को भड़काना, झूठ बोलना, छल-कपट करना है। कांग्रेस के खून में यही जींस हैं।
MadhyaBharat 13 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.