Since: 23-09-2009

  Latest News :
12 राज्यों-UT में 6.08 करोड़ नाम कटे, यूपी और बंगाल में सबसे बड़ा बदलाव.   महिला आरक्षण कानून को राजनीतिक हथियार न बनाया जाए.   10 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए मजबूत कानून व्यवस्था अनिवार्य.   कांग्रेस सांसद डॉ. गांधी ने राघव चड्ढा विवाद में की तीखी एंट्री.   शराब नीति मामला: केजरीवाल आज हाईकोर्ट में स्वयं रखेंगे पक्ष.   काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम \'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी\'.   भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज, लंबे विवाद के बाद रि-डिजाइन पर सहमति.   किसानों की जिम्मेदारी सर्वोपरि, राजनीतिक नियुक्तियों पर स्पष्ट रुख.   भागीरथपुरा पानी कांड: हाईकोर्ट आज करेगी अहम सुनवाई.   भोपाल में एआई कैमरों से सुरक्षा का नया युग.   MP में भाजपा स्थापना दिवस पर 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन.   एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी क्रीमीलेयर निर्धारण में पति की आय नहीं मानी जाएगी.   मधुमक्खी पालन से बदल रही छत्तीसगढ़ के किसानों आय और रोजगार.   CG बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में अजीब अपीलें, हनुमान चालीसा से लेकर शादी और पास करने की गुहार .   कोरबा के जटांगपुर में पर्यटन को नई दिशा, सड़क सुधार से मिलेगा बढ़ावा.   छत्तीसगढ़ में मौसम बदला: तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना.   BJP का 47वां स्थापना दिवस, CM साय करेंगे ध्वजारोहण से शुरुआत.   बेमेतरा में आत्मानंद स्कूल भर्ती 70 दिन से रुकी, 93 पदों पर नियुक्ति अटकी.  
जांजगीर-चांपा से लापता मासूम का शव कोरबा में कार से बरामद
korba,   body of a missing child, Janjgir-Champa

कोरबा/जांजगीर-चांपा । जिले से लापता 6 साल की मासूम का शव कोरबा जिले में शुक्रवार काे एक कार से बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि 12 जून की शाम जांजगीर के बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद मार्ग पर मासूम को कार सवार ने टक्कर मार दी, फिर सड़क पर पड़ी बच्ची को इलाज के बहाने जांजगीर चांपा ले आया था। 

पुलिस के मुताबिक, कार में जब बच्ची ने कुछ रिस्पोंस नहीं किया तो कार ड्राइवर डर गया और रात भर गाड़ी का एसी चलाकर घुमाते रहा। करीब 19 घंटे बाद कार से बच्ची का शव बरामद हुआ है। शव कार की पीछे की सीट में चादर से ढका हुआ था। 

 

गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी करवाई। भिलाई बाजार के पास चेकिंग में एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोका गया, लेकिन ड्रावर ने भागने का प्रयास किया। संदेह बढ़ने पर पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोका और तलाशी में बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने कार और आरोपी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

 

घटना से परिवार में मातम पसरा है और पूरे क्षेत्र में गुस्से का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। कार जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

MadhyaBharat 13 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.