Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
tikamgarh, Two people died , lightning
टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले में शनिवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शाम करीब छह बजे आंधी-तूफान के दौरान हुआ। मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में 40 साल की विमला केवट खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं।


दूसरी घटना मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के मस्तापुर गांव में हुई। यहां 42 साल के बहादुर लोधी भी खेत में काम कर रहे थे। वे भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। दोनों घायलों को रात करीब 7:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला ने बताया कि सुबह दोनों का पोस्टमॉर्टम होगा। इसके बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।


नगर परिषद लिधौरा में बरगद का पेड़ गिरा
नगर परिषद लिधौरा में शनिवार शाम को आंधी-तूफान का कहर देखने को मिला। वार्ड नंबर 7 स्थित बगिया के हनुमान मंदिर के पास खड़ा 200 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ तूफान की चपेट में आकर गिर गया। पेड़ की शाखाएं चारों तरफ बिखर गईं। लेकिन करीब 100 वर्ष पुराना हनुमान मंदिर सुरक्षित रहा। स्थानीय निवासी रघुवीर सहाय पस्तोर ने बताया कि नगर के पूर्वजों ने इसी बरगद के नीचे मंदिर का निर्माण करवाया था।


मंदिर के पुजारी रवि पाठक ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले ही भिक्षाटन करने वाले लोग बारिश के कारण वहां से चले गए थे। आमतौर पर पेड़ के नीचे पशु भी विश्राम करते हैं, लेकिन हादसे के समय वहां कोई नहीं था। इससे कोई जनहानि नहीं हुई।


हरदा जिले में बिजली गिरने से मजदूर की मौत
इधर, हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पोखरनी निवासी ललित कौशल (28) के रूप में हुई है। ललित ग्राम सोमगांव खुर्द में एक खेत पर कुआं खोदने का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान ललित पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के बाद उसे तुरंत खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के पिता का नाम मदनलाल कौशल है।
MadhyaBharat 15 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.