Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ब्रिटिश नौसेना के लड़ाकू विमान की तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग
new delhi, British Navy fighter aircraft ,emergency landing
नई दिल्ली । ब्रिटिश नौसेना के लड़ाकू विमान एफ-35 ने शनिवार रात ईंधन कम होने के कारण तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की है। भारतीय वायु सेना ने उड़ान सुरक्षा कारणों से तत्काल सहायता पहुंचाई और आगे भी सभी मदद दी जा रही है। विमान रविवार को भी तिरुवनंतपुरम में ही है, इसलिए वायु सेना सभी एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है। विमान में ईंधन भरने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
 
भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि यूके नौसेना के एफ-35 लड़ाकू विमान ने इस क्षेत्र में संचालित एक ब्रिटिश विमानवाहक पोत से उड़ान भरी और रात करीब 9.30 बजे तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा। जेट की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डे के अधिकारियों ने आपातकाल का ऐलान किया था। पायलट ने ईंधन कम होने की सूचना दी और उतरने की अनुमति मांगी। ईंधन कम होने के कारण तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। इसके बाद सब कुछ जल्दी और पेशेवर तरीके से संभाला गया।
 
भारतीय वायु सेना ने ब्रिटिश एफ-35 की आपातकालीन लैंडिंग को डायवर्सन की सामान्य घटना बताया है। इस घटना से आईएएफ पूरी तरह से अवगत है और उड़ान सुरक्षा कारणों से विमान की सहायता की है। आगे भी विमान को सभी तरह की सहायता दी जा रही है और सभी एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। एफ-35 लड़ाकू विमान को फिलहाल कड़ी सुरक्षा के बीच हवाई अड्डे पर खड़ा किया गया है। सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ईंधन भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जैसा कि भारतीय हवाई क्षेत्र में संचालित होने वाले किसी भी विदेशी सैन्य विमान के लिए आवश्यक है।
 

 

दरअसल, भारतीय नौसेना और यूनाइटेड किंगडम के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (यूके सीएसजी25) ने इस सप्ताह की शुरुआत में पश्चिमी अरब सागर में एक संयुक्त नौ-सैनिक अभ्यास किया, जिसे आमतौर पर पैसेज एक्सरसाइज के रूप में जाना जाता है। यूके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की एक पोस्ट में कहा गया, "यूके सीएसजी25 पश्चिमी अरब सागर में अभ्यास के लिए भारतीय नौसेना में शामिल हुआ।" दो दिवसीय अभ्यास में समन्वित पनडुब्बी रोधी अभियान, सामरिक युद्धाभ्यास, हेलीकॉप्टरों का एकीकृत नियंत्रण और नौसेना अधिकारियों के बीच पेशेवर आदान-प्रदान जैसी विभिन्न नौसैनिक गतिविधियां शामिल थीं।
MadhyaBharat 15 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.