Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बालाघाट के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर
bhopal, Four Naxalites killed , police encounter
भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार को दोपहर में बिठली पुलिस चौकी क्षेत्र के पचामा दादर के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन महिला समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है। हॉक फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में चार नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने पर राज्य पुलिस बल के जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को प्रदेश की धरती से समूल खत्म करने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को पाने में हमारे पुलिस जवानों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को पचमढ़ी से जारी संदेश में कहा कि राज्य सरकार नक्सल विरोधी अभियान में भाग ले रहे पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर रही है। कुछ महीने पहले बालाघाट में एक कार्यक्रम में नक्सलियों का खात्मा करने वाले पुलिस के सिपाहियों और अधिकारियों को पदोन्नति देकर सम्मानित किया था।


नक्सलियों के पास भारी मात्रा में हथियार मिले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट प्रदेश का एक मात्र जिला है, जो नक्सल प्रभावित है। शनिवार को यहां मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सलियों में तीन महिलाएं शामिल हैं। उनके कब्जे से कई ऑटोमैटिक हथियार, एक ग्रेनेड लांचर, एक एसएलआर रायफल, 2 (315 रायफल), रॉकेट लॉन्चर, वॉकी-टॉकी सेट, नक्सल साहित्य और भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला है। नक्सलियों द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस जवानों ने सक्रियता दिखाई और सभी हथियारबंद नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस सफल ऑपरेशन के लिए पुलिसबल को बधाई। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की वजह से जनजातीय भाई-बहनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। नक्सली सरेंडर करें, नहीं तो मारे जाएंगे। प्रदेश पुलिस इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रही है।


पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि पुलिस को पचामा दादर के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। नक्सलियों को थाना रूपझर, चौकी सोनेवानी अंतर्गत पचामादादर-कटेझिरिया जंगल क्षेत्र में जीआरबी डिवीजन में उपस्थिति की सूचना के आधार पर हाकफोर्स, जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ बल द्वारा लगातार पचामादादर-कटेझिरिया जंगल क्षेत्र में कार्डन एवं सर्च ऑपरेशन चलाया गया। नक्सलियों द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को हताहत करने एवं उनके हथियार लूटने की नियत से पुलिस बलों पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी। सुरक्षा बलों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए सूझबूझ एवं नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी। इस कार्रवाई में चार हार्डकोर माओवादियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।


मुठभेड़ के दौरान अन्य नक्सली भी घायल हुए हैं। उनकी तलाश के लिये सीआरपीएफ, हॉक फोर्स एवं जिला पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में बड़े स्तर पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2025 में अब तक 10 हार्डकोर माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है। इससे पूर्व वर्ष 2022 में 6 नक्सलियों को ढेर किया गया था।

 

MadhyaBharat 15 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.