Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अब तक 32 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान
Ahmedabad ,plane crash,DNA samples

अहमदाबाद  अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 32 मृतकों के डीएनए सैंपल मेल खा चुके हैं। 32 परिवारों से संपर्क किया गया है। अब तक कुल 14 शव परिजनों को सौंपे गए हैं। 

 

अहमदाबाद में 12 जून को लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 मेघाणीनगर में क्रैश हो गई थी। इस हादसे में मृतकों के शव इतने क्षत-विक्षत थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल था। इसलिए मृतकों और उनके परिजनों के डीएनए सैंपल के जरिये शवों की पहचान करने का फैसला लिया गया था पहचान प्रक्रिया की जानकारी अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रजनीश पटेल ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दी।

 

उन्होंने बताया कि अब तक 32 मृतकों के शव उनके परिजनों से मेल खा चुके हैं। इनमें अहमदाबाद के 4, वडोदरा के 2, खेड़ा के 1, अरावली के 1, बोटाद के 1, महेसाणा के 4 और उदयपुर के 1 मृतक शामिल हैं। हर मृतक के परिवार के लिए एक अलग टीम नियुक्त की गई है। इस टीम में एक वरिष्ठ अधिकारी, एक पुलिसकर्मी और एक पेशेवर काउंसलर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिन मृतकों के डीएनए सैंपल मैच हो गए हैं, उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सम्मानपूर्वक सौंपा जा रहा है। अब तक कुल 14 शव परिजनों को सौंपे गए हैं। 

MadhyaBharat 15 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.