Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
यूनियन बैंक में आगजनी से बैंक के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व दस्तावेज हुए क्षतिग्रस्त
jagdalpur, Due to fire , Union Bank
जगदलपुर । बस्तर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत प्रतापगंज पारा में स्थित यूनियन बैंक में शनिवार देर रात आग लग गई। इस आगजनी से बैंक काे कितना नुकसान हुआ, अभी यह स्पष्ट नहीं है, 2 घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 से 12 बजे के बीच बैंक से धुएं का गुबार उठा । आस-पास में रहने वाले लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन सिटी कोतवाली पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम को दी गई। दोनों ही टीमें मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बैंक में करोड़ों रुपये की नकदी रखे होने की जानकारी सामने आई है, लेकिन राहत की बात यह है कि लॉकर तक आग नहीं पहुंच सकी । प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। इस दुर्घटना में बैंक के अंदर रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के दौरान बैंक परिसर से सटे एटीएम कक्ष में लगे दो एटीएम मशीनों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल नुकसान का सटीक आंकलन और बैंकिंग सेवाओं की बहाली को लेकर बैंक प्रबंधन जांच और आकलन में जुटा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MadhyaBharat 15 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.