Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
चौदह लाख के 2010 किलो सिलिकॉन मैंगनीज गबन करने वाले दो आराेपित गिरफ्तार
jagdalpur, Two accused arrested,silicon manganese
जगदलपुर । जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट के लिए ट्रक के चालक और हेल्पर ने बेली एलॉय कंपनी के 2010 किलो सिलिकॉन मैंगनीज काे ट्रक से लेकर रवाना हुआ था। जिसका बीच रास्ते में ही ट्रक मालिक के साथ मिलकर ट्रक के चालक और हेल्पर ने गबन कर लिया । इस मामले की जानकारी मिलते ही 12 जून को बेली एलॉय कंपनी विजयनगरम के मालिक अंगद चतुर्वेदी ने नगरनार थाना में पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आज रविवार काे पुलिस ने 14 लाख 7033 रुपये के 2010 किलो सिलिकॉन मैंगनीज पार करने के आरोप में दाे आराेपित ट्रक चालक सुदीप कुमार ओझा और हेल्पर रुद्र नारायण धल को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया है। वहीं ट्रक मालिक दीप्ति रंजन नायक फरार है।
 
नगरनार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आराेपितों से पूछताछ करने पर ट्रक क्रमांक ओडी-5-एई-2905 के चालक सुदीप कुमार ओझा और हेल्पर रुद्र नारायण धल ने बताया कि ट्रक मालिक दीप्ति रंजन नायक के साथ मिलकर कंपनी से सिलिकॉन मैंगनीज माल लेकर आते समय रास्ते में दो हजार किलो माल को कोसागुमड़ा पेट्रोल पंप के पास उतारा गया, जिसे ट्रक मालिक दीप्ति रंजन नायक ले गया । माल के बराबर वजन का पानी भरा गया। टंकी में पानी भरकर धोखाधड़ी किया गया । आरोपितों के जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने दोनों आराेपितों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार ट्रक मालिक दीप्ति रंजन नायक की पतासाजी की जा रही है।
 
उल्‍लेखनीय है क‍ि, सिलिकॉन मैंगनीज एक फेरोअलॉय है, जो मुख्य रूप से स्टील बनाने की प्रक्रिया में उपयोग होता है। यह सिलिकॉन और मैंगनीज का मिश्रण होता है और इसका उपयोग डीऑक्सीडाइजर और मिश्र धातु के रूप में किया जाता है।

 

MadhyaBharat 15 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.