Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
यूपी में माफिया पर पुलिस का डर दिखना चाहिए: अमित शाह
lucknow,  police on mafia , Amit Shah

लखनऊ । केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के सबसे बड़े पुलिस बल के आप सभी पुलिस आरक्षी अब सदस्य बनने जा रहे है। यहां कई लोगों ने देश के लिए जीवन समर्पित किया है। यूपी पुलिस का अभिन्न हिस्सा बने, आप का डर माफिया पर सख्त से सख्त दिखना चाहिए। वहीं आपको दलित, पिछड़े, कमजोर, गरीब लोगों में मसीहा दिखना चाहिए।

 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को यहां वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान पर नवचयनित पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल में 

नक्सलबाद अब केवल तीन जिलों में बचा है। एक तिथि तय कर दी गयी है, जब नक्सलवाद से देश मुक्त हो जाएगा। शाह ने कहा किकांग्रेस की सरकारों में आयेदिन आतंकवादी हमले होते थे। कांग्रेस के वक्त जो आतंकवाद चरम पर था, उसे प्रधानमंत्री मोदी ने जड़ से मिटाने का कदम उठाया है। आपरेशन सिंदूर के माध्यम से एक संदेश पूरी दुनिया को दिया गया है। आतंकवाद को लेकर भारत ने अपना संदेश स्पष्ट कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व को आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई लड़ने का बड़ा संदेश दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारा देश विकास की ओर बढ़ता जा रहा है। हमने इकानमी क्षेत्र में चौथे पायदान पर कदम रख दिया है। आने वाले वक्त में हम दुनिया की सबसे बड़ी इकानमी भी बनेंगे। कभी समय ऐसा था, अंतरिक्ष के क्षेत्र में हम सोच नहीं सकते थे। प्रधानमंत्री मोदी के समय में हमने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपना विमान उतारा है। मोदी ने मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने धर्म के क्षेत्र में केदार धाम व बद्री धाम कों संवारा है तो काशी विश्वनाथ का कारिडोर बन चुका है और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश के भीतर आज कॉमन सिविल कोड वाला राज्य भी बन चुका है। नया वक्फ कानून सख्त बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका तय हुई है।  प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में विकास कर देश को ऊंचाई पर पहुंचाया है। युवाओं को देश के प्रधानमंत्री मोदी के भविष्य के भारत की नींव रखने के लिए आगे बढ़ना है।

 

MadhyaBharat 15 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.