Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पुणे पुल हादसे में अब तक चार लोगों की मौत और 51 लोगों को बचाया गया
mumbai, Four people  died ,Pune bridge accident
मुंबई । पुणे के मावल तहसील क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने की घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की ओर से जारी बचाव अभियान में अब तक 51 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना में मृतकों के आश्रितों को ५-५ लाख रुपये आर्थिक मदद और घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज किए जाने की घोषणा की है। फिलहाल सोमवार सुबह से बचाव अभियान जारी है।



इंद्रायणी नदी पर बना पुल रविवार को दोपहर में अचानक ढह जाने से कई पर्यटक बह गए थे। बताया जा रहा है कि पुल ढहने के वक्त यहां करीब 100 पर्यटक मौजूद थे। इस घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की दो टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया। रविवार को देर रात तक बचाव अभियान में 51 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। इनमें से चार की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान चंद्रकांत साठले, रोहित माने, विहान माने और एक अन्य के रुप में की गई है जबकि आठ लोगों की हालत गंभीर है। इनका फिलहाल इलाज चल रहा है। बाकी मामूली रूप से घायल हैं।

 

पुल से गिरे और कितने लोग लापता हैं, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो-तीन और लोगों के लापता होने की संभावना है। इसलिए इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढऩे की संभावना है। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू कर दिया है।

 

मुआवजे का ऐलान

 

महाराष्ट्र सरकार ने पुल ढहने की घटना में मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र सीएमओ ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि राज्य सरकार पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा, राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी।

 

MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.