Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
थोक महंगाई दर मई में घटकर 14 महीने के निचले स्तर 0.39 फीसदी पर
new delhi, Wholesale inflation ,14-month low

नई दिल्ली । महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को बड़ी मिली है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी गिरावट आई है। मई महीने में थोक महंगाई दर घटकर 0.39 फीसदी पर आ गई है, जो इसका 14 महीने का निचला स्तर है। इससे पहले अप्रैल में थोक महंगाई दर 0.85 फीसदी रही थी, जबकि पिछले साल मई में यह 2.74 फीसदी थी।


वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर मई महीने में घटकर 0.39 फीसदी पर आ गई है। रोजाना की जरूरत के सामान और खाने-पीने की चीजों की कीमतों के घटने से थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज हुई है। ये इसका 14 महीने का निचला स्तर है। मंत्रालय के मुताबिक इससे पहले अप्रैल महीने में थोक महंगाई दर 2.05 फीसदी से घटकर 0.85 फीसदी पर आ गई थी, जो इसका 13 महीनों का निचला स्तर था। इससे पहले मार्च 2024 में थोक महंगाई दर 0.26 फीसदी रही थी। मार्च 2025 में यह 2.05 फीसदी पर था। जनवरी 2025, में 2.38 फीसदी थी, जबकि फरवरी 2025 में थोक महंगाई दर 2.38 फीसदी रही थी, जबकि मई 2024 में यह दर 0.53 फीसदी पर थी।


मई में ये चीजें हुईं सस्ती
आंकड़ों के अनुसार खाने-पीने के सामानों में कटौती का असर थोक महंगाई दर के आंकड़ों के तौर पर साफ देखा जा सकता है। खाने-पीने की चीजों (फूड इंडेक्स) की महंगाई 2.55 फसदी से घटकर 1.72 फीसदी पर आ गई है। वहीं, फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर -2.18 फीसदी से घटकर -2.27 फीसदी रही है। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 2.62 फीसदी से घटकर 2.04 फीसदी रही है।


पिछले हफ्ते जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा महंगाई दर घटकर 2.82 फीसदी पर पहुंच गई है, जो छह साल का सबसे निचला स्तर था। दरअसल, फरवरी खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के लक्ष्य से नीचे बनी हुई है।

MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.