Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दाैरान हज यात्रियों के विमान के पहिए से निकला धुआं
lucknow, Smoke came out ,Amausi Airport
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी) पर हज 
यात्रियाें काे लेकर आ रहा विमान हादसा हाेने से बच गया। जेद्दा से आए विमान के लैंडिंग के दाैरान पहिया 
से धुआं निकलते देखा गया। एयरपाेर्ट पर तैनात फायर टीम ने धुआं काे चिंगारी बनकर आग फैलने से पहले राेक लिया। यह घटना रविवार की है। साेमवार काे इसका एक वीडियाे भी साेशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जाे चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
बताया गया कि सऊदी अरब एयरलाइंस का विमान (एसवी 3112) जेद्दा से हज यात्रियों को लेकर लौटा था। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के बाद टैक्सी-वे पर जाते वक्त सऊदी अरब एयरलाइंस के विमान के बाएं पहिये से चिंगारी और तेज धुआं उठने लगा। सभी को सुरक्षित उतार लिया गया है। पायलट की सूचना पर फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर फोम और पानी डालकर उठ रहे धुएं व आग काबू पाया। का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.