Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बालाघाट में पुलिस मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों की हुई पहचान
bhopal, Naxalites killed, police encounter
भोपाल । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रूपझर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचामा दादर-कटे झिरिया के जंगल में शनिवार को मारे गए चार नक्सलियों पहचान हो गई है। इन पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। हॉकफोर्स, जिला पुलिस बल, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान शनिवार को चारों नक्सलियों को मार गिराया था।
 
बालाघाट के आईजी संजय कुमार ने रविवार क बताया कि शनिवार को जिला बल, हॉकफोर्स और सीआरपीएफ जवानों व माओवादियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए तीन महिलाओं समेत चारों माओवादी हार्डकोर थे। उन पर 56 लाख का इनाम घोषित था। उनके पास से बरामद ग्रेनेड लांचर समेत अन्य हथियारों से पता चलता है कि वह किसी बड़ी तैयारी में थे, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों में महिला नक्सली रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी शामिल है। वह महाराष्ट्र के कोरची तहसील की रहने वाली थी। उस पर मध्य प्रदेश में 56 अपराध दर्ज थे। दूसरा नक्सली रवि था, जो छत्तीसगढ़ के पश्चिम बस्तर का निवासी था। उस पर भी 14 लाख का इनाम था। रवि पर मध्य प्रदेश में 23 अपराध दर्ज थे। अन्य दो महिला नक्सली तुलसी उर्फ विमला और सुमन थीं। तुलसी पर 13 और सुमन पर 10 अपराध दर्ज थे। दोनों पर 14-14 लाख का इनाम था।
 
उन्होंने बताया कि शनिवार को मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन में वर्षा ने खलल डाला था। रविवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा। शाम तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। सुबह से सुरक्षाबलों माओवादियों की खोजबीन में जुटे रहे।
 
19 फरवरी को पुलिस ने मार गिराए थे चार महिला नक्सली
इससे पहले इसी वर्ष 19 फरवरी को बालाघाट पुलिस ने 62 लाख के इनामी नक्सली कमांडर और एसीएम स्तर की चार महिला नक्सलियों को मार गिराया था। कान्हा के वनक्षेत्र सूपखार के घने जंगलो में रौंदा फारेस्ट कैंप के पास हॉक फोर्स, पुलिस बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 62 लाख की ईनामी महिला नक्सलियों में 2015-16 से नक्सली गतिविधि में सक्रिय आशा, शीला और रंजीता और नई भर्ती में लख्खे मरावी को मार गिराया था।
MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.