Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे अभिनेता व सांसद रविकिशन
ujjain,Actor and MP Ravi Kishan, Baba Mahakal

उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के गाेरखपुर से भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचे रवि किशन पीले रंग का ‘महाकाल’ के नाम का दुपट्टा ओढ़े और माथे पर रोली का तिलक लगाए नजर आए। उन्हाेंने करीब दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर बाबा की आराधना की। रवि किशन एक फिल्म की शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंचे हैं।

 

रवि किशन बाबा महाकाल के भक्त हैं और वे इससे पहले भी कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं। साेमवार काे महाकाल मंदिर पहुंचे अभिनेता रविकिशन भस्म आरती के दौरान करीब दो घंटे नंदी हाल में बैठकर शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए। आरती के बाद रविकिशन ने देहरी से बाबा महाकाल के दर्शन कर नंदी जी का जल अभिषेक किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से रविकिशन का स्वागत व सम्मान किया गया।

 

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि आज सुबह गोरखपुर से सांसद व अभिनेता रविकिशन शुक्ल श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। उन्हाेंने लगभग दो घंटे तक भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। इस दौरान कभी जय श्री महाकाल का उद्घोष किया तो कभी हाथ जोड़कर मंत्र जाप करते देखे गए। चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद आपने नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना भी कहीं। इस दौरान पूजन अर्पित पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।

 

 

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रविकिशन ने कहा कि बाबा महाकाल के भक्त देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बसे हुए हैं। मैं उन सभी भक्तों को सबसे पहले प्रणाम करता हूं। बाबा महाकाल के दरबार में सरकार और प्रशासन ने जो व्यवस्थाएं की हैं वह वाकई में प्रशंसा करने के लायक हैं। मंदिर में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन बिना किसी परेशानी के दर्शन करते हैं और पूर्ण आदर्श सम्मान के साथ समिति उन्हें दर्शन भी करवाती है। बाबा महाकाल के दरबार में सब एक बराबर है, जिन्हें बिना किसी भेदभाव के दर्शन करवाए जाते हैं। मैं भी आज कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने आया हूं।
 
उन्‍होंने कहा,  बाबा महाकाल दुख दारिद्र और काल को हरने वाले हैं इसीलिए मैंने उनसे यही मांगा है कि वह अहमदाबाद, केदारनाथ में हुई घटनाओं से सभी को बचाएं। महाकाल के चरणों में धन्यवाद अर्पित किया, मंदिर समिति की बहुत अच्छी व्यवस्था है। पूजन अर्पित पुजारी द्वारा सम्पन्न कराई गई।
 
इसके अलावा रवि किशन ने महाकाल काॅरिडाेर की तारीफ करते हुए कहा कि, “महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर मन को अपार शांति मिली। इतना भव्य और सुंदर महाकाल कॉरिडोर बनाने के लिए मैं स्थानीय प्रशासन, मध्य प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डबल इंजन सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। अब श्रद्धालुओं के लिए यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे दर्शन और अधिक सुगम और सुखद हो गए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “महाकाल कॉरिडोर परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है। यह कॉरिडोर उज्जैन की शान बढ़ाने के साथ-साथ लाखों भक्तों के लिए आस्था का नया केंद्र बन गया है। मैं महाकालेश्वर समिति का भी आभार जताता हूं।”

 

MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.