Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मंडला में पुल की रैलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा रेत से भरा डंप
mandla,   dump full of sand, bridge in Mandla

मंडला । मध्य प्रदेश के मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के रेत से भरा एक डंपर बलई नदी के पुल से 30 फीट नीचे गिर गया। दुर्घटना में डंपर चालक की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

जानकारी अनुसार हादसा साेमवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुआ है। जिले के नारायणगंज के पास मंडला-जबलपुर एनएच-30 पर रेत से भरा डंपर बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे बलई नदी में जा गिरा। बताया गया कि डंपर मंडला से जबलपुर की तरफ तेज रफ्तार में जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण हाईवा अनियंत्रित हो गया और बलई पुल की रैलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में गिर गया। जैसे ही हाईवा नदी में गिरा, आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल टिकरिया पुलिस को दी।

 

इधर, घटना की जानकारी लगते ही टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू किया। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में शुरुआती दिक्कतें आईं। पुलिस ने लगातार प्रयास कर नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसकी पहचान जबलपुर जिले के मानेगांव निवासी प्रहलाद सिंह (35) के रूप में हुई। रेत से भरे हाईवा में कितने लोग सवार थे, इसकी सटीक जानकारी फिलहाल, अबतक नहीं मिल सकी है। संभावित अन्य सवारों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टिकरिया पुलिस और एसडीआरएफ की टीम संयुक्त रूप से बलई नदी में सघन तलाशी अभियान चला रही है। 10 बजे तक सिर्फ एक शव ही बरामद हुआ है और अन्य लोगों की तलाश जारी है।  पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम बाकी लोगों को ढूंढने का लगातार प्रयास कर रही है।  

 

थाना प्रभारी गोपाल घासले ने बताया कि डंपर मंडला से जबलपुर की ओर जा रहा था। शव को नारायणगंज मॉर्चुरी भेज दिया गया है। चालक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.