Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्चे की माैत
raipur,Child dies , lightning
रायपुर /बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार की शाम काे खराब माैसम के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में आने से क्रिकेट खेलने गए एक बच्चे की माैत हाे गई। वहीं दाे वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक की है।पुलिस ने मृत बच्चे के शव का पाेस्टमार्टम कराकर आज साेमवार काे शव परिजनाें काे साैंप दिया है।
 
सिरगिट्टी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के बन्नाक चौक स्थित क्रिकेट का मैदान है। 13 साल का अभिषेक ध्रुव बन्नाक चौक के पास रहता था। रविवार दोपहर अभिषेक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए बन्नाक चौक के क्रिकेट मैदान गया हुआ था। इस दौरान शाम काे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद सभी बच्चे दौड़ते हुए एक पेड़ के नीचे छिप गए। इस दाैरान मैदान के पास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में तीन बच्चे आ गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दाे बच्चे गंभीर रूप से घायल है। उसके बाद वहां मौजूद आसपास के लोगों ने बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बच्चो का इलाज जारी है।  पुलिस मृत बच्चे के शव का पाेस्टमार्टम कराकर आज साेमवार काे शव परिजनाें काे साैंप दिया है।

 

 

MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.