Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हाथी के हमले से महिला की मौत
balrampur, Woman dies, elephant attack

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र के ग्राम चाकी में आज साेमवार सुबह लोनर हाथी के हमले से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल का इलाज बलरामपुर जिला अस्पताल में जारी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम चाकी में तड़के सुबह करीब तीन बजे टोला भदईबथान में शौच के लिए घर से निकली राधिका भुइयां (36 वर्ष) को हाथी ने सूंड़ से लपेटकर फेंक दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हाथी ने घर के बाहर सो रहे टिभाली सिंह (60 वर्ष) को भी निशाना बनाया। जिसका इलाज बलरामपुर चिकित्सालय में जारी है।

 

सूचना के बाद पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल ले आई। आक्रोशित परिजनों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वन विभाग और पुलिस के द्वारा परिजनों को समझा बुझाकर शव का पंचनामा करवाने के बाद पीएम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। वन विभाग के द्वारा परिजनों को तत्कालीन सहायता राशि दी गई।

 

करीब डेढ़ महीने में दर्जनों लोगों ने हाथी के हमले से गंवाई जान : जिला पंचायत सदस्य

 

वहीं, जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव ने बताया कि, करीब एक से डेढ़ महीने में हाथी के हमले से दर्जनों लोगों ने जान गंवा दिया है और लगभग पंद्रह से बीस घरों को हाथी ने नुकसान पहुंचाया है। आगे उन्होंने कहा, वन विभाग से हम लोगों की मांग है कि, जहां हाथी विचरण क्षेत्र है, उस जगह फेंसिंग कराई जाए और हाथी मित्र दल में स्थानीय युवाओं को वन विभाग के द्वारा ट्रेनिंग देकर भर्ती कराया जाए। आगे कहा, वन विभाग से हमने मृतक के परिजन को अस्थाई नौकरी पर रखने की मांग की है।

 

वहीं इस मामले में रेंजर निखिल सक्सेना ने बताया कि, बीते रात करीब साढ़े नौ बजे वाड्रफनगर से सिंगल हाथी बलरामपुर होते हुए चाकी पहुंचा। हाथी चाकी के जंगल में प्रवेश किया। इससे पूर्व वन विभाग के द्वारा मुनादी कराई जा चुकी थी। हाथी तड़के सुबह सवा तीन बजे जन हानि किया है। कल बगरा सर्किल में हाथी ने दो घरों को भी नुकसान पहुंचाया है।

 

आगे उन्होंने कहा, मृतक के परिजनों की जो भी मांगे है। उन पर उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता कर इन सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। फिलहाल विभाग के द्वारा तत्कालीन सहायता राशि 25 हजार रुपये दे दी गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद शेष राशि खाते में डाल दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, बेवजह जंगल की ओर न जाए। वन विभाग के द्वारा लगातार मुनादी कराई जा रही है।

 

MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.