Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर निगम के सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर पर ईओडब्ल्यू का छापा
indore, EOW raids , Chetan Patil
इंदौर । आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को उनके घर और दफ्तर पर दबिश देकर जांच शुरू की है। एक टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंची है, जबकि दूसरी टीम नगर निगम स्थित उनके कार्यालय में छानबीन कर रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।


ईओडब्ल्यू के एसपी आरएस यादव ने बताया कि ईओडब्ल्यू को इनपुट मिले थे कि बीते सालों में पाटिल ने खुद के, परिवार, रिश्तेदारों के नाम से काफी संपत्ति अर्जित की। इंदौर के बाहर भी प्रॉपर्टी होने की सूचना है। इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। अभी तक गुलमोहर कॉलोनी में 28.60 लाख रुपये कीमत के दो प्लॉट, 42 लाख रुपये कीमत का दो मंजिला मकान, 25 लाख रुपये की पॉलिसी, 20 लाख रुपये कीमत का सोना और करीब एक लाख रुपये नकद मिले हैं। अभी सर्च जारी है और सोने का मूल्यांकन होना बाकी है।


उन्होंने बताया कि पाटिल नगर निगम में मस्टरकर्मी भर्ती हुए थे। उनकी 20 साल की नौकरी में वेतन से आय का अनुमान करीब 15 लाख रुपये का है, जबकि 1.85 करोड़ रुपये खर्च करना पाया गया है। इनके पास नगर निगम इंदौर की उद्यानिकी विभाग का प्रभार है, जिसमें पौधों की खरीदी में चार करोड़ रुपये का घोटाला संबंधी शिकायत मिली थी। ईओडब्ल्यू की एक टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी निवास पर दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। इसमें बैंक पासबुक, संपत्ति, जमा पूंजी, एफडी, इन्वेस्टमेंट सहित कई बिंदुओं पर टीम जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, दूसरी टीम निगम के उनके ऑफिस के दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। इसमें पौधों की खरीदी, कटाई, टेंडल, बिल आदि को जानकारी जुटाई जाएगी।

 

 

MadhyaBharat 17 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.