Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हमीदिया कॉलेज-मस्जिद विवाद पर गरमाई राजनीति
bhopal, Politics heated ,e-Mosque dispute

भाेपाल । राजधानी भोपाल में स्थित प्रतिष्ठित हमीदिया महाविद्यालय इन दिनों एक नए विवाद की चपेट में आ गया है। कॉलेज परिसर में स्थित मस्जिद को लेकर छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने सुरक्षा, अनुशासन और पढ़ाई के माहौल पर सवाल खड़े किए हैं। जिसके बाद अब इस मामले में राजनीति भी तेज हाे गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पूरे मामले काे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्हाेंने कहा है कि मामले को लेकर प्राचार्य ने जो शिकायत की है उस पर विभाग इंचार्ज, उच्च विभाग ज्वाइंट कमेटी बनाए।

 
 

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार काे मीडिया काे दिए बयान में कहा कि परीक्षा में अगर नमाज के दौरान डिस्टर्ब होता है, तो सुप्रीम कोर्ट (एससी) के निर्देश है कोलाहल एक्ट के तहत मौलवी खुद से हटाए। लोगों में दहशत पैदा करना ठीक नहीं है। इकट्ठा होकर दहशत फैलाना सही नहीं है। शिक्षा में किसी का दखल बर्दाश्त नहीं होगा। हमारी सरकार किसी को सता नहीं रही है। कांग्रेस बता दें क्या करना है, इंद्रिरा भवन, कांग्रेस कार्यालय में नमाज करा कर दिखाएं। अकल के दुश्मन है कांग्रेस, एजुकेशन में रुकावट है।

 

उन्हाेंने कहा, बेटा-बेटियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। दूसरों के घर में तमाशा देखना सही नहीं है। वहीं स्टेट साइबर सेल की एडवाइजरी पर बीजेपी विधायक ने कहा कि जिसके पिता को नहीं जानते उससे दोस्ती नहीं करें। लव जिहाद के लिए कलावा बांधा, मंदिर गए, बाद में सूटकेस में मार कर डाला गया। जिस धर्म में भाई बहन का रिश्ता नहीं, वहां नहीं जाए। हर हिंदू को जागना होगा, बेटी की रक्षा करनी होगी।

 

नेता प्रतिपक्ष बाेले- अजान के समय परीक्षा नहीं होती
दूसरी तरफ इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि कॉलेज के समय अजान नहीं होती है। अजान का समय सुबह होता है उस वक्त परीक्षा नहीं होती है। ध्रुवीकरण और सांप्रदायिकता फैलाने के लिए ये बीजेपी का एजेंडा है। बच्चों के हित में जो सही वो फैसला लेना चाहिए।

 
गाैरतलब है कि हमीदिया कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पलता चौकसे ने उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस अनुपम राजन से इसकी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के पास बनी मस्जिद में अजान के कारण परीक्षा के दौरान छात्र डिस्टर्ब होते हैं। नीट सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान यह समस्या सामने आई है। यहां अध्यनरत छात्रों का भी आरोप है कि मस्जिद में नमाज के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, जिससे कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती है और साथ ही क्लासरूम में पढ़ाई और परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित होते हैं। उच्च शिक्षा विभाग की वीसी में कॉलेज प्रिंसिपल ने यह मुद्दा उठाया है।
MadhyaBharat 17 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.