Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अहमदाबाद से लंदन जाने वाली उड़ान रद्द
ahamdabad,  London flight ,cancelled

अहमदाबाद । भीषण विमान हादसे के बाद से एअर इंडिया की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। मंगलवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है। एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-159, बोइंग 788, जो अहमदाबाद से दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी, रद्द कर दी गई।

जानकारों ने दावा किया कि उड़ान भरने से कुछ घंटे पहले ही विमान में तकनीकी खराबी देखी गई। अच्छी बात यह है कि समय रहते इस खराबी को पकड़ लिया गया। जिसके बाद फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। लंदन जाने वाले कई यात्री हवाई अड्डे पर फंसे रहे।


यात्रियों को बताया गया कि मौजूदा फ्लाइट रद्द कर दी गई और 17 जून की फ्लाइट री-शेड्यूल की गई है। यात्रियों को 19 जून की फ्लाइट दी जा रही है।

 
हालांकि एअर इंडिया की तरफ से जारी अधिकृत जानकारी में इस बात से इनकार किया गया है कि तकनीकी कारणों से अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट रद्द की गई। एअर इंडिया के मुताबिक "अहमदाबाद से गैटविक के लिए उड़ान संख्या AI159 को आज विमान की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दिया गया है, न कि किसी तकनीकी खराबी के कारण, जैसा कि दावा किया गया था।"
 
एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि "हमने उन्हें उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। हम होटल में ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं और यात्रियों द्वारा विकल्प चुनने पर रद्दीकरण या पुनर्निर्धारण पर पूर्ण धनवापसी की पेशकश भी कर रहे हैं।" 
MadhyaBharat 17 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.