Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अब तक 135 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान
ahamdabad,   plane crash,DNA samples

अहमदाबाद । अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 135 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। इनमें से कुल 101 शव परिजनों को सौंप दिए गए।

 

यह जानकारी मंगलवार को सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने पत्रकारों को दी। डॉ. जोशी ने बताया कि 12 परिवार जल्द ही अपने स्वजनों के पार्थिव शरीर स्वीकार करेंगे और 5 परिवारों से अस्पताल प्रशासन लगातार संपर्क में है। जबकि 17 परिवार अब भी दूसरे स्वजन के डीएनए मिलान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

 

डॉ. जोशी ने जिलावार सौंपे गए शवों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि वडोदरा के 13, अहमदाबाद के 30, आणंद के 9, भरूच के 4, गांधीनगर के 5, मेहसाणा के 5, खेड़ा के 10, सूरत के 3, अरावली के 2, दीव के 4, और बोटाद, जूनागढ़, अमरेली, महीसागर, भावनगर, गिर सोमनाथ, नडियाद व राजकोट के 1-1 मृतकों के पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे गए। इसके अलावा अन्य राज्यों में उदयपुर के 2, जोधपुर के 1, पटना के 1 और महाराष्ट्र के 4 शव परिजनों को सौंपे गए हैं।

 

डॉ. जोशी ने बताया कि डीएनए सैंपल मिलान की प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील और कानूनी पहलुओं से जुड़ी होने के कारण इसे सतर्कता और गंभीरता के साथ पूरा किया जा रहा है। परिजनों को जल्द से जल्द उनके स्वजनों के पार्थिव शरीर सौंपने के लिए फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, उससे जुड़ी अन्य संस्थाएं, स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार के स्वास्थ्य और अन्य विभाग तथा विभिन्न एजेंसियां लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे रिपोर्ट्स आती जाएंगी, मिलान की गति बढ़ेगी और पूरी प्रक्रिया तेज़ होगी तथा कम समय में पूरी की जा सकेगी। साथ ही, जब परिजन शव लेने आते हैं, उस समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही व्यवस्था और कार्यवाही की भी जानकारी उन्होंने दी।

 

MadhyaBharat 17 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.