Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित एवं सशक्त : सांसद चिंतामणि महाराज
balrampur, India is safe,   MP Chintamani Maharaj

बलरामपुर । केंद्र की मोदी सरकार के ग्यारह साल के कार्यकाल पूरे होने पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने बलरामपुर के सर्किट हाउस में आज मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के ग्यारह साल की उपलब्धि पर प्रकाश डाला।

 

उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्यारह वर्षों की उपलब्धियों का कालखंड सेवा, सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याण की अद्वितीय मिसाल रहा। जहां गरीबों को सशक्त करने, कृषि को मजबूती देने, नारी उत्थान तथा राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई की गई है, रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और शक्ति को नहीं ऊंचाइयों तक पहुंचाकर भारत अपनी सुरक्षा अटूट बनाया है।

 

उन्होंन कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली और सम्मानित सुरक्षा स्तंभ के रूप में स्थापित किया है, जहां विकास और सुरक्षा एक साथ मजबूत हो रहे हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व में भारत ने साबित किया कि, आतंकवाद पर अब कोई समझौता नहीं होगा। ऑपरेशन सिंदूर इसका ताजा और ऐतिहासिक उदाहरण है। जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सबसे अधिक आतंकवादियों का सफाया किया और उसके एयरबेस ध्वस्त किए।

 

कांग्रेस के युक्तियुक्तरण नीति के विरोध करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, इसमें विरोध करने की कोई वजह नहीं है। जिस स्कूल में जितने शिक्षकों की आवश्यकता थी। उससे अतिरिक्त शिक्षकों को युक्तियुक्तकरण की नीति के तहत जहां शिक्षकों की कमी थी वहां उन्हें नियुक्त किया गया है। इससे किसी को बेरोजगार नहीं किया गया है। इस नीति के कारण शिक्षा की गुणवता बढ़ेगी। विपक्ष का बस एक ही काम रह गया है, सरकार की हर योजना और नीति पर अड़ंगा लगाना।

 

वर्षों से अटकी अंबिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन पर सांसद चिंतामणि महराज ने कहा कि, जब से बलरामपुर की जनता हमें चुनकर सांसद बनाई है, तब से यहां के लोगों के लिए आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे है। अंबिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन, अंबिकापुर-रेणुकूट रेल लाइन और चिरमिरी से रेणुकूट रेल लाइन के बारे चर्चा चल रही है। इसमें जो फाइल आगे बढ़ा हुआ रहेगा, उसे हम आगे बढ़ाएंगे और उसके बाद बाकी के फाइलों को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, शिवनाथ यादव, भाजपा जिला महामंत्री दीनानाथ यादव, भानु प्रकाश दीक्षित, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, पार्षद गौतम सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, गुरदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

 

 

MadhyaBharat 17 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.