Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल वन विहार में किंग कोबरा की मृत्यु
bhopal, Death of King Cobra ,Van Vihar
भोपाल । राजधानी भोपाल स्थिति वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के संचालक ने बताया कि बुधवार को प्रात: सी.सी.टी.व्ही. कैमरे में किंग कोबरा नागार्जुन उम्र लगभग 5 वर्ष में कोई हलचल नहीं पाये जाने पर सर्प बाडे में प्रवेश कर उसका परीक्षण किया गया। परीक्षण में वह मृत पाया गया।
 
मृत किंग कोबरा सर्प का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जायेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

किंग कोबरा की गतिविधि के संबंध में वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी, पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क मैंगलोर कर्नाटक के पशु चिकित्सा अधिकारी से सतत संपर्क में थे। कल शाम तक नागार्जुन किंग कोबरा की गतिविधि बायोलॉजिकल पार्क के पशु चिकित्सक के अनुसार समान्य पायी गई।

उल्लेखनीय है कि वन्यप्राणी आदान-प्रदान योजना अंतर्गत पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क मैंगलोर, कर्नाटक से 6 अप्रैल 2025 को 2 नर किंग कोबरा-नागशयना उम्र 8 वर्ष तथा नागार्जुन उम्र 5 वर्ष वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल लाए गये थे। बायोलॉजिकल पार्क से लाने के उपरांत वन विहार में लगातार 24 घंटे इनकी निगरानी की जा रही थी।

 

MadhyaBharat 18 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.