Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सोनम के घर पहुंची शिलांग पुलिस
indore, Shillong police , Sonam

इंदौर । इंदाैर के ट्रांसपाेर्ट काराेबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच बुधवार काे शिलांग पुलिस सोनम के घर पहुंची। शिलांग पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में सोनम के भाई और मां से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि घर में रखा हुआ एक सूटकेस खुलवाया गया, साथ ही सोनम से जुड़े सामान की चेकिंग भी की गई। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि सोनम दो मोबाइल नंबरों का उपयोग करती थी। कॉल डिटेल के मुताबिक, एक नंबर पर उसकी मार्च माह के 25 दिन में 119 बार बातचीत हुई है। कई बार लंबी बातचीत भी की गई है। हालांकि, शिलॉन्ग पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 


शिलांग पुलिस की तीन सदस्यीय एक टीम बुधवार दोपहर करीब 1.34 बजे इंदौर में सोनम के घर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने साेनम की मां और भाई गोविंद से बंद कमरे में पूछताछ की। सोनम के भाई गोविंद बताया कि पुलिस ने सोनम के व्यवहार के बारे में पूछताछ की। सूटकेस में रखा उसका सामान भी खोलकर देखा। केस में एक नया नाम सामने आने के सवाल पर गोविंद ने कहा कि इसका मुझे आइडिया नहीं है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को शिलांग पुलिस और इंदौर पुलिस के अधिकारी, मृतक राजा रघुवंशी के घर पहुंचे थे। उन्होंने भाई सचिन, विपिन और मां से आधे घंटे तक बंद कमरे में बात की। इस दौरान राजा के परिवार से उसके व्यवहार के विषय में चर्चा की गई। शादी के बाद 4 दिन तक सोनम रघुवंशी घर में रही थी। इस दौरान चार दिनों तक उसके किए व्यवहार के बारे में परिवार से चर्चा की गई। राजा आखिरी वक्त घर से निकलते समय क्या ले गए थे इस विषय में भी पूछताछ की गई।

 
 
देवास नाका स्थित फ्लैट में पहुंची एसआईटी टीम

इसके अलावा राजा हत्याकांड की जांच कर रही मेघालय की एसआईटी मंगलवार को इंदौर में देवास नाका स्थित उस फ्लैट में पहुंची थी, जहां सोनम 30 मई से 8 जून तक रुकी थी। फ्लैट को किराए पर देने वाले शिलोम जेम्स ने बताया कि आज फ्लैट की तलाशी ली गई है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने बताया कि सर्चिंग के दौरान बड़ा भाई सचिन भी मौजूद था। लेकिन उन्हें फ्लैट के बाहर ही रोक दिया गया। मेघालय पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच के करीब 6 सदस्य जांच में शामिल थे। सभी ने फ्लैट की सर्चिंग की। इस दौरान वहां से कुछ बरामद हुआ या नहीं, हमें नहीं बताया है।

MadhyaBharat 18 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.