Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया बाबा महाकाल का दर्शन
ujjain,Union Minister   Savitri Thakur, visited Baba Mahakal

उज्जैन । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने बुधवार काे उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह के बाहर चांदी द्वार से दर्शन किए और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते हुए नंदी हॉल में नंदी के कानों में अपनी मनोकामना व्यक्त की। मंदिर के पुजारी आकाश शर्मा ने पूजन कार्य संपन्न कराया। नंदी हॉल में मंदिर समिति ने उन्हें भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। 

 

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की कामना की। मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि उन्होंने देश की सुख-समृद्धि के लिए भगवान महाकाल से आशीर्वाद लिया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाकाल और बनारस का विकास हुआ है। दोनों ही धार्मिक स्थलों को विकसित कर पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोले हैं। राज्यमंत्री ने बताया कि उनका विभाग निर्भया फंड से पर्यटन स्थलों पर महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम करता है। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं से मिलकर जानकारी लेंगी। 


उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमृत काल के 100 वर्षों में भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने भी मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

MadhyaBharat 18 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.