Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
तेज रफ्तार कार ने ठेला माल‍िक को कुचलते हुए तीन क‍िमी तक घसीटा
raipur,   speeding car ,crushed the cart owner

रायपुर । राजधानी रायपुर के खरोरा थानांतर्गत सारागांव में बलौदाबाजार रोड पर एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बीती देर रात एक ठेला मालिक को कुचलते हुए तीन क‍िमी तक घसीटा, ज‍िससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर आज शुक्रवार सुबह पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा। वहीं आक्रोश‍ित ग्रामीणों ने चक्‍काजाम कर आरोप‍ित को ग‍िरफ्तार करने की चेतवनी दी है।

खरोरा पुल‍िस के अनुसार मृतक की पहचान रमेशू साहू (55) निवासी सारागांव के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार चालक को ग्रामीणों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय रहवासियों ने रायपुर बलौदाबाजार रोड पर चक्काजाम किया और चालक को जल्‍द से जल्‍द पकड़ने की चेतावनी दिया है। ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी किया और ब्रेजा कार को पुलिस के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि ब्रेजा कार गुरुचरण ज्वेलर्स खरोरा के मालिक सतवीर सिंह चावला की है। यह घटना खरोरा थाना इलाके की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपि‍त चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

MadhyaBharat 20 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.