Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अंतरिक्ष मिशन एक्सिओम-4 की लॉन्चिंग टली
new delhi, Launch of space, mission Axiom-4 postponed

नई दिल्ली । केंद्रीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एक्सिओम मिशन-4 (एक्सिओम-4) की प्रस्तावित लॉन्चिंग फिलहाल टाल दी गई है। यह मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना होने वाला था, जिसमें भारत के शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्री सवार होने वाले थे।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में बताया कि नासा ने फिलहाल 22 जून को निर्धारित संभावित लॉन्च तिथि से "स्टैंड डाउन" (वापस हटने) का फैसला लिया है। अब मिशन की लॉन्चिंग नई तिथि पर की जाएगी, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
एक्सिओम-4 मिशन को अंतरिक्ष में भेजने की जिम्मेदारी निजी अमेरिकी कंपनी एक्सिओम- स्पेस की है, जो नासा के सहयोग से वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्राओं को अंजाम देती है। इस मिशन की खास बात यह है कि इसमें भारत के युवा वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला भी अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले हैं, जिससे देश में खासा उत्साह है।
डॉ. सिंह ने कहा कि उन्हें जो जानकारी प्राप्त हुई है, उसके अनुसार मिशन को नई संभावित तिथि पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देरी के पीछे कोई तकनीकी या सुरक्षा कारण हो सकता है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नासा द्वारा की जाएगी।
एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कई वैज्ञानिक प्रयोग और अनुसंधान कार्य करेंगे। भारत के लिए यह मिशन इसलिए भी खास है क्योंकि यह निजी अंतरिक्ष उड़ानों में भारतीयों की भागीदारी को दर्शाता है और आने वाले समय में देश की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को गति देने में सहायक होगा। देशभर के वैज्ञानिक और अंतरिक्ष प्रेमी शुभांशु शुक्ला की इस उड़ान को लेकर उत्साहित हैं और अब सभी की नजरें नई लॉन्च तिथि पर टिकी हैं।

MadhyaBharat 20 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.