Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
सेना के इलाके में फाेटाे खींचते चार गिरफ्तार
hydrabad, Four arrested , clicking photographs

हैदराबाद । सिकंदराबाद कैंटोनमेंट एरिया में सेना के नियंत्रण वाले क्षेत्र में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से फर्जी वायुसेना अधिकारी के पहचान पत्र मिला है। इनमें दाे पुरुष और दाे युवतियां हैं और चारों फोटो और वीडियो ले रहे थे। लेफ्टिनेंट कर्नल ने तिरुमलागिरी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इन चारों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

 

प्रारंभिक जारी के अनुसार चारों लोग  वायुसेना की वर्दी में तिरुमलागिरी में एमसीईएमई के ​​टेक्नो चौक गेट में सेना के इलाके में घुसे थे।यह लोग वर्दी में थे, इसलिए किसी ने राेका नहीं। चाराें ने मिलिट्री कैंटीन में घुस वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर सेना के जवानों को शक हुआ और उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियाें काे सूचित किया।  चाराें से पूछताछ के दाैरान इनके पहचान पत्र फर्जी निकले। इसके बाद चाराें आरोपिताें को तिरुमलागिरी पुलिस के हवाले कर दिया। इनकी पहचान राकेश कुमार नरेश, आशीष कुमार, आलिया अब्बासी और नगमा बानाे 

महमूद के रूप में हुई है।
 
पूछताछ में एक आराेपित ने बताया कि लड़कियाें काे नाैकरी दिलाने के नाम पर झांसा दिया जा रहा था। लड़कियाें काे विश्वास दिलाने के लिए 
फर्जी पहचान पत्र के साथ सैन्य एरिया में घुसे थे ताकि उन्हें विश्वास हो जाए कि वह सैन्य अधिकारी हैं। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम विंग कमांडर राजत कुमार मिश्रा बताया था। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि तेलुगु भाषाई राज्यों में बहुचर्चित विजयनगरम आतंकी साजिश मामले से इनका कोई संबंध है या नहीं। आईबी के अधिकारी भी तिरुमलागिरी पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं।  सेना के अधिकारी का कहना है कि कॉलेज परिसर में घुसे लाेगाें की वजह कुछ भी हो सकती है। यह चारों आरोपित सैन्य क्षेत्रों की तस्वीरें खींची थीं। इस दिशा में जांच चल रही है।
MadhyaBharat 20 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.