Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र के मुख्यमंत्री से मिलीं यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सिंथिया मैककैफ्रे
bhopal, UNICEF India chief ,Cynthia McCaffrey
भोपाल । यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सिंथिया मैककैफ्रे ने शुक्रवार को भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। उन्होंने मध्य प्रदेश की महिलाओं और बच्चों, देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन, एमएचएम के लिए किशोरियों को नकद सहायता और राष्ट्रीय सीएमएएम के दिशा-निर्देशों को लागू करने तथा कुपोषण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व की सराहना की।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम इनके स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों से बदलाव अब नजर आ रहे हैं। बाल पोषण सुधार के लिए मध्य प्रदेश में मिशन मोड पर प्रयास हो रहे हैं। राज्य सरकार बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग और प्रतिबद्ध है। सरकार की बाल पोषण सुधार योजनाओं का लाभ हर सुपात्र बच्चे तक पहुंच रहा है। हम प्रदेश के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक अपनी सरकार की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से अग्रसर हैं। सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, यह हर स्तर पर तय किया जा रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए और अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे बच्चों को अतिरिक्त सहायता के साथ गंभीर तीव्र कुपोषित बच्चों तक पहुंचने के लिए सरकार मिशन मोड पर प्रयास कर रही है। हम राज्य में बच्चों में कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास विभाग को भी शामिल कर रहे हैं।
 
यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सिंथिया मैककैफ्रे ने यूनिसेफ के सहयोग से स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के छात्रों द्वारा विकसित स्थानिक योजनाएं भी मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव को सौंपीं। 
 
शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सचिव एवं जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, यूनिसेफ मध्य प्रदेश (एआई) के प्रमुख अनिल गुलाटी, पोषण विशेषज्ञ पुष्पा अवस्थी और पोषण अधिकारी डॉ. सुरेश परमार भी मौजूद थे। भेंट के दौरान यूनिसेफ प्रतिनिधियों ने प्रदेश में बच्चों के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं एवं नवाचारों पर आत्मीय चर्चा की और मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल पोषण सुधार के लिए किये जा रहे विभिन्न प्रयासों को सराहा। 
MadhyaBharat 20 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.