Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
योग हजारों साल पुरानी जीवनशैली : राज्यपाल रमेन डेका
raipur, Yoga,Governor Ramen Deka

रायपुर । योग भारत की बहुत पुरानी और अनमोल परंपरा है। योग हमारी हजारों साल पुरानी जीवनशैली है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ती है। आज करीब 180 देश के निवासी योग कर रहे हैं। इससे बड़ा भारत की संस्कृति का सम्मान और क्या हो सकता है। राज्यपाल रमेन डेका ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर मे आयोजित योग शिविर में उक्त बातें कहीं। योग हमें केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाता है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित योग शिविर में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेन डेका ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात उन्होंने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आजकल की भाग दौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का योग सबसे आसान उपाय है।

डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस साल योग दिवस की थीम, एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग, का उद्देश्य योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना है। डेका ने कहा कि यह अनेक अध्ययनों में साबित हो चुका है कि अगर हम 20-30 मिनट योग करते हैं, तो हमारे अन्दर एकाग्रता, आत्मविश्वास, और मन की शांति बढ़ेगी। परीक्षा का तनाव हो या कैरियर की चिंता, योग इन सबका हल है। आज कई बीमारियाँ हमारी जीवनशैली के कारण बढ़ रही हैं, जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा, हृदय रोग और मानसिक तनाव आदि, नियमित योग से इन बीमारियों में लाभ होता है। एनसीसी, एनएसएस, खेल और अन्य गतिविधियों से जुड़े युवा, योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपकी ऊर्जा, सही दिशा में लगेगी और आप एक जिम्मेदार नागरिक बन पाएंगे।

डेेका ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के हर जिले में गए हैं और अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि योग को जन जीवन का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत भवनों में भी नियमित योग सत्र हो। जहां बुजुर्ग, महिलाएं, युवा बच्चे सभी योगाभ्यास में शामिल हों। योग दिवस पर हम सब संकल्प लें कि रोज़ थोड़ी देर योग करेंगे, अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे, और स्वस्थ, खुशहाल छत्तीसगढ़ और भारत के निर्माण में भाग लेंगे।

योगाभ्यास कार्यक्रम में विधायकगण, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी, मुख्य सचिव अभिताभ जैन, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्यपाल के मुख्य सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

MadhyaBharat 21 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.