Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खेत की बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर पिता-बेटी की मौत
satna, Father and daughter died , farm fence
सतना । मध्य प्रदेश के सतना जिले में रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत पाल-बछरा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक 12 वर्षीय बच्ची और उसके पिता की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग दादी भी चपेट में आकर घायल हो गईं।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे ग्राम पाल बछरा में सरपंच गजेंद्र सिंह तिवारी की जमीन पर लगे कंटीले तारों की बाड़ में अज्ञात कारणों से बिजली का करंट दौड़ने लगा। इसी दौरान खेलते-खेलते रामचरण साकेत की 12 वर्षीय बेटी शिवांगी बाड़ के पास चली गई और उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। बेटी की चीख सुनकर पिता रामचरण साकेत (39) तुरंत दौड़े और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे भी बिजली की चपेट में आकर तार से चिपक गए। चंद मिनटों में दोनों ने दम तोड़ दिया।


बुजुर्ग दादी रामदुलारी साकेत (65) ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की, जिससे वे भी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को करंटयुक्त तार से अलग किया, लेकिन तब तक पिता और पुत्री की मौत हो चुकी थी। घायल दादी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस उपनिरीक्षक एलपी वर्मा मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू की गई है।

 

MadhyaBharat 21 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.