Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
दमोह-जेल का दूसरा वीडियो वायरल सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की चिंतायें बढ़ीं
damoh, Damoh jail

दमोह । मध्यप्रदेश के दमोह जिला जेल के दूसरे वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अधिकारियों की चिंतायें बढ़ने लगी हैं। यह वीडियो किसने और कहां से बनाया,  इसको लेकर जांच के आदेश दे दिये गये हैं परन्तु यह तो तय है कि किसी ऊंचे स्थान से बनाया गया है। समीप एक मस्जिद है जिसके पुनर्निमार्ण के बाद उसकी मीनारों के साथ ही समीप लगे अजान देने वाला स्पीकर का पिलर लगा हुआ है। यहां एक ओर निर्माण कार्य चल रहा है जो जेल के समीप दूसरी तरफ बताया जा रहा है।

 

दरअसल अब अगर जेल उप अधीक्षक सी.एल.प्रजापति की माने तो यह मस्जिद की दीवार और मीनार खतरा है, कुछ भी हो सकता है या कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जेल में वह लोग बंद होते हैं जो किसी न किसी मामले में आरोपी हैं या जिनको न्यायालय ने सजा दी है। जेल के अंदर की सुरक्षा को लेकर लगातार सर्तकता बरती जाती है। वह कहते हैं कि स्वीकृत बल से कम बल और क्षमता से अधिक बंदी कैदी होने के बाद भी हम कार्य करते हैं। बाहर की सुरक्षा और वायरल वीडियो के संबंध में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख सूचित किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व एक कासिम नामक आरोपी का वीडियो वायरल हुआ था जिसके संबध में मानव अधिकार द्वारा भी चिंता व्यक्त करते हुये नोटिस जारी किया गया है। हालांकि इस आरोपी को दमोह से शिवपुरी जेल भेज दिया गया है। वीडियो के संबध में अधिकारियों ने बताया कि यह मुलाकात कक्ष का है जो किसी मिलने वाले ने सलाखों की पीछे बनाया था। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से जब इस संबध में चर्चा की तो वह कहते हैं कि सुरक्षा के संबंध में संबंधितों को निर्देश दिये गये हैं। लोक निर्माण विभाग और अन्य अधिकारियों को जेल के समीप बने भवन एवं उनकी ऊंचाई के संबंध में जानकारी लेने के लिए कहा गया है। अगर किसी प्रकार की चूक पायी जाती है तो कार्रवाई की जायेगी।

 

दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने उक्त मामले को लेकर कहा कि जेल उप अधीक्षक का पत्र प्राप्त हुआ है अंदर की सुरक्षा की जवाबदारी उनकी है तथा बाहर सड़क या आस-पास सुरक्षा को लेकर पुलिस गस्त करती रहती है।

MadhyaBharat 21 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.