Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोहन नदी में ट्रैक्टर- ट्रॉली और बाइक समेत बहे चार लोग
guna, Four people drowned, Kohan river
गुना । गुना जिले के फतेहगढ़ इलाके में शनिवार सुबह कोहन नदी को पार करते समय बड़ा हादसा हो गया है। यहां नदी के तेज बहाव के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक समेत चार लोग नदी में बह गए हैं। बताया जा रहा है कि, इनमें से एक का शव बरामद हाे गया है, जबकि तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है। बता दें कि, गुना में पिछले 12 घंटे में करीब ढाई इंच बारिश दर्ज की गई है, जिससे नदी-नाले उफान पर है।

जानकारी अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। मृतक की पहचान गोलू (30) पुत्र रामविलास के रूप में हुई है। गोलू अपने साथी के साथ बाइक पर था। लापता लोगों में ट्रैक्टर पर सवार करन (22) और सागर (18) पुत्र हीरालाल सगे भाई हैं और फतेहगढ़ के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि करन अपने भाई सागर के साथ राजस्थान के छबड़ा से लहसुन बेचकर ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने घर आ रहा था। रास्ते में पड़ी कोहन नदी उफान पर थी, इसके बाद भी करन ने नदी पार करने का जोखिम उठाया। उसने ट्रैक्टर आगे बढ़ाया, लेकिन तेज धार में संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली समेत दोनों बह गए। वहीं हादसे में अपनी जान गंवाने वाला गोलू साथियों के साथ फतेहगढ़ गया था। रात में उसके दो साथी वहीं रुक गए। वह अपने एक साथी के साथ गांव लौट रहा था। ग्रामीणों ने एसडीईआरएफ टीम को बताया कि इसी दौरान शनिवार सुबह नदी पार करते समय वह साथी के साथ बाइक सहित बरसाती नदी में बह गया। वहां से बहकर वो कोहन नदी तक पहुंच गया, जहां उसका शव मिला।
 
एसडीईआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है। रेस्क्यू के लिए टीम बोट का इस्तेमाल कर रही है। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर भाई भीड़ जमा हो गई है। एसडीओपी विवेक अष्ठाना ने बताया कि अभी तीन लोगों के बहने की सूचना है। इसमें से एक का शव कोहन नदी के टापू पर बरामद कर लिया गया है। लहसुन बेचकर आए दोनों युवकों की तलाश जारी है। ट्रैक्टर ट्रॉली को नदी से निकाल रहे हैं।
 
गाैरतलब है कि शुक्रवार को भी शिवपुरी के कुंअरपुर गांव के पास उफनती पुलिया पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया। हालांकि वहां मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्परता से ट्रैक्टर में सवार चारों लोगों को बचा लिया था।
 
MadhyaBharat 21 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.