Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बीजापुर में विस्फाेटक के साथ पांच नक्सली गिरफ्तार
bijapur, Five Naxalites arrested ,explosives
बीजापुर । जिले में नक्सलियाें के द्वारा बीते एक सप्ताह में एक नाबालिग छात्र सहित पांच ग्रामीण युवकाें की हत्या की वारदात काे अंजाम देने के बाद जिले में सघन नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत तीन थाना क्षेत्रों मद्देड़, गंगालूर और जांगला में की गई कार्रवाई में कुल पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार सभी पांच नक्सलियों के खिलाफ थाना मद्देड़, गंगालूर और जांगला में कार्रवाई उपरांत साेमवार काे न्यायालय में पेश किया गया है।

थाना मद्देड़ पुलिस ने दुधेड़ा और दम्पाया के बीच जंगल से एक नक्सली संजय मरपल्ली (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपि‍त के पास से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू और अन्य आवश्यक सामग्री बरामद किया गया है।


डीआरजी बीजापुर और गंगालूर थाना की संयुक्त टीम ने गश्त और सर्चिंग के दौरान नक्सल प्रभावित मुतवेंडी क्षेत्र से तीन नक्सली मिलिशिया सदस्यों कमलू ऊर्फ कलमू पूनेम (30 वर्ष) निवासी मुनगा मातापारा, कोसा भोगाम (45 वर्ष) निवासी मुनगा नयापारा एवं कोसा तामो (45 वर्ष) निवासी गमपुर माड़वीपारा काे गिरप्तार किया है। यह तीनों आरोपि‍त 27 जुलाई, 2024 को मुतवेंडी के कच्चे रास्ते पर लगाए गए आईईडी विस्फोट की वारदात में शामिल थे। इसमें एक मासूम ईरमा कवासी गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसे अपना पैर गंवाना पड़ा था। उनके कब्जे से कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी आदि विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए।

 

जांगला थाना की पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान छोटे तुमनार नयापारा जंगल से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य सोनाधर पोड़ियाम (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक टिफिन बम, स्विच और पेंसिल सेल बरामद किया गया है। 

MadhyaBharat 23 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.