Since: 23-09-2009

  Latest News :
गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, पहली बार AI स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल.   राहुल की बात से नाराज़ हुए शशि थरूर? कांग्रेस की बड़ी बैठक छोड़ी.   26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम .   दिल्ली–पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो चुनावी राज्यों का दौरा.   स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर माघ मेला प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 ‘ईवन नंबर फॉर्मूला’ से होगी आयोजित.   अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ेगा उज्जैन, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान.   पायलट की चेतावनी के बावजूद दादा गुरु के दर्शन को पहुंचे सीएम मोहन यादव.   MP: अरेरा हिल्स में पेड़ कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन.   भोजशाला में 10 साल बाद एक ही दिन पूजा और नमाज.   मावठा और कोहरे के बाद MP में फिर बढ़ेगी ठंड.   नक्सल फंडिंग केस: हाईकोर्ट ने मोहन गावड़े को जमानत से किया इनकार.   प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक नियुक्तियां.   कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीरों की गाथा.   रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड दूसरा टी-20, बदली स्टेडियम एंट्री व्यवस्था.   छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी पर वक्फ संपत्तियों पर फहराएगा जाएगा तिरंगा .   राजधानी रायपुर में लागू होगा कमिश्नर सिस्टम.  
कालीगंज उपचुनाव की जीत मां, माटी और मानुष की है : ममता बनर्जी
kolkata,   victory of Kaliganj by-election , Mamta Banerjee
कोलकाता । कालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतगणना जारी है। अभी तक हुई मतगणना में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अलिफा अहमद भारी बहुमत से जीत दर्ज करने की कगार पर हैं। इस बीच पार्टी प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जारी मतगणना से मिल रहे रुझानों को जीत का संकेत मानते हुए कहा कि यह मां, माटी और मानुष की जीत है।

 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कालीगंज उपचुनाव में हर धर्म, जाति, समुदाय और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर तृणमूल कांग्रेस को आशीर्वाद दिया। मैं नतमस्तक होकर सबको अपनी कृतज्ञता प्रकट करती हूं। आपने हमें आशिर्वाद दिया। यह जीत मां, माटी और मानुष की है।

 

मुख्यमंत्री ने चुनाव में मेहनत करने वाले अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की भी सराहना की और कहा कि कालीगंज में तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर इस सफलता के लिए मेहनत की। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देती हूं। ममता बनर्जी ने इस जीत को दिवंगत विधायक नासिरुद्दीन अहमद को समर्पित करते हुए कहा कि यह जीत बंगाल की मां, माटी और मानुष को समर्पित है।

 

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के विधायक नसीरुद्दीन अहमद के अचानक निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी। उनकी बेटी अलिफा अहमद तृणमूल उम्मीदवार हैं जिन्होंने जनता का भरोसा जीतकर सीट बरकरार रखी है।
MadhyaBharat 23 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.