Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
फिल्म सिटी में सीरियल 'अनुपमा' के सेट में लगी आग
mumbai, Fire broke out ,
मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में सोमवार सुबह लोकप्रिय टीवी शो 'अनुपमा' के सेट पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
 
दादा साहब फाल्के पिक्चर नगरी में बने 'अनुपमा' के सेट में 23 जून की सुबह अचानक आग लग गई और तेजी से फैलकर पूरे सेट को अपनी चपेट में ले लिया। जिस समय आग लगी, उस वक्त सेट पर कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है, लेकिन शुरुआती अनुमान शॉर्ट सर्किट की ओर इशारा कर रहे हैं। इस बीच सेट पर लगी आग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं और धुआं चारों ओर फैल चुका है। वीडियो देख फैंस चिंता जता रहे हैं और सभी की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

 

हिंदी टेलीविजन का एक बेहद लोकप्रिय धारावाहिक'अनुपमा' में अभिनेत्री रूपाली गांगुली मुख्य किरदार निभा रही हैं। यह शो कई वर्षों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है और टीआरपी चार्ट में लगातार शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। गौरतलब है कि 'अनुपमा' मराठी सीरियल 'आई कुठे काय करते' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे भारतीय दर्शकों ने खूब सराहा है। शो की कहानी एक महिला के आत्मसम्मान, संघर्ष और अपने सपनों को दोबारा जीने की प्रेरणादायक यात्रा को दिखाती है।

 

 

MadhyaBharat 23 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.