Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे से वापस लौटी इंडिगो की फ्लाइट
indore, Indigo flight returned,indore airport
इंदौर । इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6332 (एयरबस ए320 नियो) सोमवार को देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर बीच रनवे से वापस लौट आई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट टेकऑफ के लिए तैयार थी, तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान में करीब 80 यात्री सवार थे। पायलट को जैसे ही तकनीकी खराबी का अहसास हुआ, फौरन फ्लाइट को रनवे से वापस टर्मिनल पर ले आए। इसके चलते यात्रियों को लगभग ढाई घंटे तक विमान में ही इंतजार करना पड़ा। 
 
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरकर लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचती है। यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही इंदौर एयरपोर्ट पहुंच गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद फ्लाइट सुबह 9 बजे वापस उड़ान भरती है और भुवनेश्वर पहुंचने के बाद यही विमान अहमदाबाद की ओर रवाना होता है। 
 
एयरपोर्ट के डायरेक्टर विपिनकांत सेठ ने बताया कि सोमवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने से पहले इंडिगो की उड़ान संख्या '6ई 6332' में मामूली तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते तुरंत ही विमान को वापस बुलाया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया है। सुधार कार्य के दौरान विमान रनवे पर खड़ा रहा और सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे। 
 
इससे पहले रविवार रात एयर इंडिया की दो उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 804 इंदौर से रात 10:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है, उसे अचानक निरस्त कर दिया गया। इसी तरह दिल्ली से इंदौर आने वाली एआई 803 फ्लाइट शाम 6:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है, वह भी रद्द कर दी गई। इन दोनों फ्लाइट्स के रद्द होने के कारण अब तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन इससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। हंगामे के बाद एयरलाइन ने टिकट का पैसा लौटाने और वैकल्पिक बुकिंग की सुविधा देने का विकल्प पेश किया। 
MadhyaBharat 23 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.