Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बिलासपुर और काचीगुडा के बीच चार फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय
raipur, Decision to run ,special train

रायपुर । रेलवे ने बिलासपुर और काचीगुडा के बीच चार फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 

रेलवे प्रबन्धन से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर- काचीगुडा-बिलासपुर के मध्य ट्रेन संख्या 08263/08264 चलाई जाएगी। यह ट्रेन बिलासपुर से आज 23 जून, 30 जून, 7 जुलाई और 14 जुलाई को रवाना होगी, जबकि वापसी में काचीगुड़ा से 24 जून, 1 जुलाई, 8 जुलाई और 15 जुलाई को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य श्रेणी, 7 स्लीपर और 2 एसी थ्री-टियर कोच शामिल हैं।
बिलासपुर के रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार काचीगुडा के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 08263 सुबह 10.05 बजे बिलासपुर से रवाना होगी और भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड्सा, चांदाफोर्ट, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, रामगुंडम, काजीपेट जंक्शन, चरलापल्ली होते हुए अगले दिन रात 1.30 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। वहीं काचीगुडा से बिलासपुर लौटने वाली गाड़ी संख्या 08264 सुबह 4.30 बजे काचीगुडा से रवाना होगी और मुजफ्फरनगर, चरलापल्ली, काजीपेट, रामगुंडम, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चांदाफोर्ट, वड्सा, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा होते हुए रात 9.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

 

MadhyaBharat 23 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.