Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बछड़े को निकालने के लिए कुएं में उतरे 5 लोगों की मौत
guna, 5 people died ,rescue a calf
गुना । मध्य प्रदेश के गुना जिले में स्थित ग्राम धरनावदा में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे कुएं में दम घुटने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं में गिरे एक बछड़े को निकालने के लिए गांव के छह लोग उसमें उतरे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव दल कार्य शुरू किया। एसडीईआरएफ और सीआईएसएफ की मदद से कुएं में गिरे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। छह में पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
 
ग्राम धरनावदा में मंगलवार सुबह करीब 10 गाय का एक बछड़ा कुएं में गिर गया था, जिसे निकालने के लिए 6 ग्रामीण कुएं में उतरे थे। इस दौरान कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण अंदर गए लोगों का दम घुटने लगा और वे बेहोश होने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। इस दाैरान गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद गेल से सीआईएसएफ और एसडीईआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरी और खटिया और रस्सी के सहारे 5 लोगों को कुएं से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, एक युवक रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले खुद ही कुएं से बाहर आ गया, जिससे उसकी जान बच गई। उसे भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने बताया कि मृतकों की पहचान सिद्धार्थ पुत्र दिमान सिंह सहरिया, गुरुदयाल पुत्र गंगाराम ओझा, शिवचरण पुत्र भंवर लाल साहू, सोनू पुत्र पप्पू कुशवाह और मन्नू पुत्र श्रीकृष्ण कुशवाह के रूप में हुई है। सभी ग्राम धरनावदा के रहने वाले थे। एक अन्य युवक पवन पुत्र ग्यारसी राम कुशवाह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि कुएं में संभवतः कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ होगा। हम लैब में टेस्ट करवा रहे हैं, इसके बाद ही हादसे की वजह साफ हो पाएगी।
 
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि कुआं आम के बाग में बना है। मंगलवार सुबह ठेकेदार के लोग आम तोड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान बछड़ा वहां आ गया। लोगों ने उसे भगाया तो वह कुएं में गिर गया। बछड़े को बचाने के लिए एक के बाद एक छह लोग कुएं में उतरते गए और उनमें से पांच लोगों की जान चली गई।
MadhyaBharat 24 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.