Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप
guwahati, Earthquake ,Nagaon district
गुवाहाटी । असम के नगांव जिला और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार की सुबह एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। सात दिन बाद सुबह 6 बजकर 37 मिनट 10 सेकेंड पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गयी।  हल्के भूकंप में किसी के हताहत होने या अन्य किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले 17 जून को सुबह 11.12 बजे नगांव में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था।



राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर से आज सुबह जारी की गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह 6 बजकर 37 मिनट 10 सेकेंड आए 3.7 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नगांव जिले में सतह से 10 किलोमीटर नीचे, 26.33 डिग्री उत्तर और 92.81 डिग्री पूर्व अक्षांश पर स्थित था।
 
हालांकि, आज आए भूकंप के झटके मध्य और उत्तरी असम के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से महसूस किए गए, लेकिन अधिकांश लोगों को भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए।
 
उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार यानी 20 जून को शाम 7:14:06 बजे उत्तरी असम के डिब्रूगढ़ जिले में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले, 17 जून को सुबह 11:12 बजे असम के नगांव में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। उससे पहले, 3 जून को असम की राजधानी गुवाहाटी से सटे कामरूप (ग्रामीण) जिले में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था । भारतीय समयानुसार रात 8:25:45 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 3.6 थी।
 
इसके अलावा, 18 जून को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले और आसपास के इलाकों में महज तीन मिनट में तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए। 3.1 तीव्रता का पहला झटका 18 जून को रात 11:48:34 बजे महसूस किया गया और 3.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप रात 11:51:31 बजे आया। हालांकि, किसी भी भूकंप से कहीं भी कोई क्षति नहीं हुई।
MadhyaBharat 24 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.