Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नक्सली के गांव में सीआरपीएफ जवानाें ने नेग-उपहार व आशीर्वाद देकर विवाहिता को किया विदा
sukma,   Naxalite village, CRPF jawans
सुकमा । छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले के सीमा क्षेत्र पर एक कराेड़ के ईनामी नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में विवाह के बाद एक विवाहिता की विदाई की तस्वीर सामने आई है, जिसमें परिवार के साथ बेटी सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर वहां तैनात जवानों ने मिलकर उनके पैर छुए, जवानाें ने नजर उतारी और भाई बनकर उसे विदाई दी। इस दाैरान जवान पूरे गांव वालाें के साथ जमकर थिरके।
 
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार काे पूवर्ती की बेटी के विवाह बाद विदाई का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर कर उन्होंने लिखा कि सीआरपीएफ 150वीं बटालियन के जवानों ने पूरी आत्मीयता के साथ नेग दिया, आशीर्वाद दिया और खुशी से झूम उठे। जहां कभी सन्नाटा था, वहां अब प्रेम, अपनापन और सुरक्षा का उजाला फैल रहा है, यह बदलते बस्तर की तस्वीर है।
 
नक्सली हिड़मा एवं देवा के ग्राम पूवर्ती में मंगलवार को एक लड़की का विवाह हुआ, उसकी विदाई में पूरा गांव उमड़ा था। विवाह में ग्रामीणों ने जश्न में पास के कैंप में तैनात जवानों को आमंत्रित किया गया। जब दुल्हन को विदा किया जा रहा था, तो पूरी बारात जंगल में चली गई, ताकि दुल्हन को सीआरपीएफ के जवानों से मिलवाया जा सके। इसके बाद बेटी स्वयं अपने घर से सीआरपीएफ कैंप तक आई, इसके साथ पूरे गांव के लोग भी थे। इस दाैरन सभी पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन में थिरक रहे थे। वहीं नवविवाहिता ने जवानों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। जवानाें ने आर्शीवाद के साथ नेग-उपहार देकर अपनी बहन की तरह विदाई दी। यह इस गांव का एक ऐतिहासिक लम्हा बन गया है।
 
दरअसल, यह विदाई इसलिए भी खास है क्योंकि देश के सबसे बड़े खूंखार नक्सलियों में से एक माड़वी हिड़मा का यह गांव है, देवा बारसे भी यहीं का रहने वाला है। सालभर पहले तक इस गांव में नक्सलियों की हुकूमत चलती थी। सर्चिग के दौरान जब भी जवान इस गांव में या फिर आस-पास के इलाके में पहुंचते थे, तो ग्रामीण उन्हें देखकर भाग जाया करते थे, छिप जाते थे। उन्हें डर होता था कि कहीं पुलिस एनकाउंटर न कर दे। लेकिन जब इस गांव में सुरक्षाबलों का कैंप खुला तो गांव में अब विकास पहुंचा। जवानों ने ग्रामीणों का दिल जीता, भरोसा जीता। जिसके बाद अब ग्रामीण खुलकर कैंप पहुंचते हैं, जवानों से बातचीत करते हैं।
 
बस्तर संभााग के नक्सल ग्रस्त इलाकाें में शांति की यात्रा में एक बेटी का विवाह मील का पत्थर साबित हाेगा। जहां कभी केवल रक्षक के रूप में देखे जाने वाले सुरक्षाबलाें के जवानाें को अब भाइयों के रूप में गले लगाया जाता है, और जहां जंगल अब डर से नहीं, बल्कि नई शुरुआत की खुशी की लय में थिरकने लगा है।
MadhyaBharat 25 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.