Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हमले में घायल जवान ने एक नक्सली काे पहचाना
jagdalpur,   jawan injured, attack identified

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के थाना बीजापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के साप्ताहिक बाजार में साेमवार काे आत्मसमर्पित नक्सली से डीआरजी में आरक्षक पद पर कार्यरत संतु पोटाम पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर दिया था। इस हमले में आरक्षक संतु पोटाम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे नक्सलियों ने मरा समझकर उसे छोड़कर चले गए। गंभीर रूप से घायल जवान ने हमलावर नक्सलियों में एक को पहचानने की बात कही है। फिलहाल, घायल आरक्षक का जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। जहां उसकी स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है। घायल जवान की पत्नी सुनीता पोटम मेंकाॅज में उसके साथ रही, सुनीता के विवाह को एक वर्ष भी पूरा नही हुआ है। 

 

नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम के हमले से घायल डीआरजी आरक्षक संतु पोटम ने बताया कि वह छुट्टी लेकर गांव जाने के दौरान सामान लेने चेरपाल गांव के साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। बाजार से सामान लेकर लौटने के दौरान 2 लोगों ने लिफ्ट मांगकर जवान की बाइक में बैठ गए, इसके बाद पहले चलती बाइक में जवान की गर्दन दबाकर मारने का प्रयास किया, जिससे बाइक से तीनो गिर गए। इसके बाद दोनों ने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई प्रहार किए और जवान को मरा हुआ छोड़कर चले गए। कुल्हाड़ी से किए गए कई प्रहार की वजह से बुरी तरह से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे पहले बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज जगदलपुर में भर्ती करवाया गया है।
हमलावर नक्सलियों में एक राजू को वह पहचानता है, जो पेद्दाकोरमा गांव का निवासी है, और नक्सलियों के लिए काम करता है। 
MadhyaBharat 25 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.