Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
संपत्ति विवाद में पिता ने बेटे काे मारी गाेली
jabalpur, Father shot ,property dispute

जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक पिता ने अपने बेटे काे गाेली मार दी। आराेपी पिता ने संपत्ति विवाद में दूसरी पत्नी के साथ मिलकर बेटे पर जानलेवा हमला किया। गोली बेटे के हाथ और पैर में लगी है। गोली लगने के बाद घायल बेटा किसी तरह भागकर थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वही वारदात काे अंजाम देने के बाद आराेपित पिता और सौतेली मां फरार हैं।बेटे की शिकायत पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने उसके पिता और सौतेली मां के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी अनुसार घटना बुधवार देर रात करीब एक बजे माढ़ोताल थाना अंतर्गत कचनारी गांव की है। पीड़ित आकाश पटेल ने पुलिस को बताया कि, बुधवार की रात पिता ने फाेन कर घर बुलाया। मैं रात करीब 1 बजे बाइक से पिता के पास कचनारी गांव पहुंचा। वहां सौतेली मां भी मौजूद थी। बातचीत के दौरान सौतेली मां ने गालियां दीं। मारपीट करने लगी। बातचीत के दौरान सौतेली मां कमरे में गई और पिता को पिस्टल लाकर दी। बोली- इसे खत्म कर दो, जिंदा रहेगा तो परेशान करेगा, हक मांगेगा। इसके बाद पिता ने पहले हाथ में गोली मारी। मैं भागा तो फिर फायर किया, गोली पैर में लगी। आकाश घायल हालत में ही माढ़ोताल थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

 

थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया, देर रात घायल युवक थाने आया था। उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। दीनदयाल चौक में रहने वाले आकाश ने बताया कि 2008 में उसके पिता ने मां को तलाक दे दिया था। 2012 में दूसरी शादी कर ली। इसके बाद मां ने अपने हिस्से की संपत्ति मांगी, तभी से विवाद शुरू हो गया। 2022 में आकाश ने पिता के खिलाफ संपत्ति को लेकर कोर्ट में केस कर दिया। इसके बाद से पिता उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। माढ़ोताल थाना पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। आकाश की शादी नहीं हुई है। माता-पिता के तलाक के बाद वह अपनी मां के साथ रह रहा है और प्राइवेट जॉब करता है। पिता हेमचंद की गांव में जमीन है। एक मकान भी है, जिसमें आकाश अपना हिस्सा मांग रहा है। हेमचंद और वंदना का 13 साल का एक बेटा है।

 
 
MadhyaBharat 26 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.