Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए रेल सेवा की बड़ी सौगात है ग्वालियर-बैंगलोर ट्रेन : मुख्यमंत्री
bhopal, Gwalior-Bangalore train,Chief Minister
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल को एक बड़ी ट्रेन सुविधा उपलब्ध हुई है। अब अंचल के लोग ग्वालियर से ट्रेन द्वारा सीधे बैंगलोर पहुंच सकेंगे। युवाओं के लिये यह विशेष तौर पर तोहफा है। साप्ताहिक ग्वालियर–बैंगलोर ट्रेन सुविधा से आईटी के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा।
 
मुख्यमंत्री ने जबलपुर से गुरुवार को ग्वालियर और बैंगलोर के बीच नई ट्रेन सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी वर्चुअली जुड़े। ग्वालियर में आयोजित समारोह में केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं रेलवे के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार से मध्यप्रदेश को रेल सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक सौगातें मिली हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने रेलवे के क्षेत्र में विकास के कई आयाम छुए हैं। प्रदेश के लगभग 80 रेलवे स्टेशनों जिसमें ग्वालियर भी शामिल है, का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया के समय से ग्वालियर-अंचल को रेल सुविधाओं का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ है, उसी कड़ी में आज ग्वालियर से बैंगलोर के लिये नई ट्रेन सुविधा मिली है।
 
स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की कर्मभूमि और अटल जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर उनके सम्मान में ग्वालियर में शीघ्र ही केबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा। अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से ग्वालियर-चंबल अंचल में रोजगार, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में ग्वालियर-चंबल संभाग उद्योग और रोजगार का नया हब बनेगा। युवाओं को उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। ग्वालियर और मालवा अंचल को रेल सुविधा, हवाई सुविधा के माध्यम से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर को नई रेल सुविधा की सौगात देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 
 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल के लिये ग्वालियर से बैंगलोर चलने वाली ट्रेन बड़ी सौगात है। इस ट्रेन के शुरू होने से ग्वालियर-चंबल संभाग के ऐसे युवा जो आईटी के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे हैं उन्हें सीधे बैंगलोर पहुँचने की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। रेलवे के क्षेत्र में विकास के मामले में मध्यप्रदेश के लिये अनेक कार्य स्वीकृत किए गए हैं। पिछले वर्ष में ही 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश को प्रदान किए गए हैं। प्रदेश के 80 से अधिक रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्धार और फ्लाईओवर निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है। ग्वालियर से आगरा के मध्य भी पैसेंजर ट्रेन संचालित करने पर विचार किया जा रहा है। उज्जैन में सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को उज्जैन तक पहुंचाने के लिये भी रेल मंत्रालय सार्थक प्रयास करेगा। 
 
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के लिये आज ऐतिहासिक दिन है। ग्वालियर को दक्षिण से जोड़ने के लिये नई रेल सुविधा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृत की है। ट्रेन के प्रारंभ होने से ग्वालियर-चंबल संभाग के हजारों हजार लोगों को अब सीधे बैंगलोर पहुँचने के लिये परेशानी नहीं होगी। बैंगलोर रेलवे स्टेशन महान इंजीनियर विश्वेश्वरैया के नाम पर है। यह सौभाग्य की बात है कि ग्वालियर की प्यास बुझाने वाले तिघरा डैम की डिजाइन भी महान इंजीनियर विश्वेश्वरैया ने तैयार की थी, उनके द्वारा तैयार किया गया डैम आज भी ग्वालियर वासियों की प्यास बुझा रहा है। नई रेल सुविधा से न केवल ग्वालियर बल्कि शिवपुरी, गुना, अशोकनगर के लगभग 40 लाख नागरिकों को सुविधा उपलब्ध होगी। आने वाले दिनों में ग्वालियर को रेल मार्ग से कोटा से जोड़ने का कार्य भी किया जायेगा।
 
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर को बड़ी सौगात मिली है। मध्य प्रदेश में 80 रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्धार कार्य में ग्वालियर का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन का 482 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार होने पर ग्वालियर-अंचल को एक व्यवस्थित और भव्य रेलवे स्टेशन भी उपलब्ध होगा। ग्वालियर से इटावा के लिये भी नई रेल सुविधायें उपलब्ध कराने का कार्य किया जाना चाहिए, ताकि ग्वालियर-लखनऊ से सीधे जुड सके।
 
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं रेल मंत्री के नेतृत्व में ग्वालियर को विकास की अनेक सौगातें मिली हैं, इनमें ग्वालियर का नया रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा एवं एलीवेटेड रोड शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्वालियर - चंबल अंचल में किए जा रहे विकास कार्यों से आने वाले दिनों में ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदली-बदली नजर आयेगी। 
 
सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया, विवेक नारायण शेजवलकर, अनूप मिश्रा ने भी ग्वालियर-चंबल अंचल को नई रेल सुविधा उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
MadhyaBharat 26 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.